फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Volunteers will be ready to tackle the post

Hamirpur (Himachal) News: आपदा से निपटने के लिए तैयार होंगे वालंटियर्स

Tue, 20 Feb 2024 02:40 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 20 Feb 2024 02:40 AM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। किसी भी तरह की आपदा से निपटने को प्रभावी तंत्र विकसित करने के लिए पंचायत स्तर पर युवा वालंटियर्स की टास्क फोर्स तैयार की जाएगी। इन वालंटियर्स को विशेष रूप से प्रशिक्षित किया जाएगा। प्रदेश राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के निर्देशानुसार आने वाले तीन वर्षों के दौरान प्रत्येक पंचायत में कम से कम 10-20 स्वयंसेवी प्रशिक्षित किए जाएंगे। उपायुक्त एवं जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अध्यक्ष अमरजीत सिंह ने बताया कि पंचायत स्तर के वालंटियर्स को प्रशिक्षित करने के लिए जिले के सभी विकास खंडों में 26 फरवरी से तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशालाएं लगाई जाएंगी। उपायुक्त ने जिले के सभी खंड विकास अधिकारियों को इन प्रशिक्षण कार्यशालाओं के लिए पंचायत प्रधानों, अन्य जनप्रतिनिधियों, सचिवों, आशा वर्करों और अन्य युवाओं को नामित करने के निर्देश दिए हैं। डीसी ने कहा कि युवा स्वयंसेवियों की उम्र 45 वर्ष से कम होनी चाहिए।
विज्ञापन


प्रशिक्षण के लिए प्रतिभागियों को अपने साथ आधार कार्ड, बैंक पासबुक की एक प्रति और एक पासपोर्ट आकार का फोटो लाना होगा। इस संबंध में अधिक जानकारी के लिए दूरभाष नंबर 01972-221277 पर संपर्क किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि जिले में लगभग 1190 स्वयंसेवियों को पहले ही प्रशिक्षित किया जा चुका है। उन्होंने कहा कि 26 फरवरी से आयोजित की जाने वाली प्रशिक्षण कार्यशालाओं में प्रतिभागियों को प्राथमिक चिकित्सा, सर्च एवं रेस्क्यू का प्रशिक्षण दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed