{"_id":"644822659b4cb967d506e204","slug":"vocational-courses-will-start-in-12-more-schools-hamirpur-hp-news-c-19-1-132739-2023-04-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: 12 और स्कूलों में शुरू होंगे वोकेशनल कोर्स","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: 12 और स्कूलों में शुरू होंगे वोकेशनल कोर्स
Wed, 26 Apr 2023 12:27 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Wed, 26 Apr 2023 12:27 AM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। जिले के 12 और स्कूलों में वोकेशनल कोर्स (व्यवसायिक कोर्स) की कक्षाएं शुरू होंगी। दाखिला प्रक्रिया पूरी होने के बाद इन सभी स्कूलों में नौवीं से लेकर जमा दो कक्षा तक के विद्यार्थियों को व्यवसायिक विषय पढ़ाए जाएंगे। इन सभी स्कूलों का चयन शैक्षणिक सत्र 2022-23 में विद्यार्थियों की संख्या के आधार पर किया गया है।
विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ-साथ तकनीकी शिक्षा से जोड़ने के लिए जिले के 52 स्कूलों में 15 विभिन्न ट्रेडों में व्यवसायिक कोर्स की कक्षाएं संचालित की जा रही हैं। इससे विद्यार्थियों को स्वरोजगार ढूंढने के लिए किसी भी प्रकार की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा। व्यवसायिक विषय के जिला समन्वयक प्रताप कुमार ने कहा कि नए शैक्षणिक सत्र 2023-24 में जिला के 12 स्कूलों में व्यवसायिक कोर्स शुरू हो रहे हैं।
उन्होंने बताया कि जिले के 12 और स्कूलों में वोकेशनल कोर्स शुरू किए जाएंगे। इन स्कूलों में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सेरा, बढ़ेहर, मटहाणी, ऊहल, दांदड़ू, परोल, करोट, चौड़ू, कक्कड़िया, कुठेड़ा और धबीरी आदि शामिल हैं।
विज्ञापन
यह व्यावसायिक कोर्स होंगे संचालित
ऑटो मोटिव, हेल्थ केयर, टूरिज्म एंड हॉस्पिटैलिटी, टेलीकॉम, सिक्योरिटी, एग्रीकल्चर, आटीईएस (सूचना प्रौद्योगिकी सक्षम सेवाएं), बीएफएसआई (वित्तीय सेवाएं और बीमा), रिटेल, इलेक्ट्रॉनिक्स और हार्डवेयर, प्लंबर, एपीपीएआरईएल (परिधान), शारीरिक शिक्षा, ब्यूटी एंड वैलनेस, मीडिया एंड एंटरटेनमेंट कोर्स संचालित किए जाएंगे।