फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Villagers jammed Chakmoh road on hanging repair work

मरम्मत कार्य लटकाने पर चकमोह सड़क पर ग्रामीणों ने किया चक्का जाम

Mon, 09 May 2022 12:06 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 09 May 2022 12:06 AM IST
विज्ञापन
Villagers jammed Chakmoh road on hanging repair work
दलचेहड़ा के ग्रामीणों ने सड़क के बीच वाहन लगाकर बंद किया रोड और मौके पर मौजूद ग्रामीण। - फोटो : Hamirpur-HP
बिझड़ी (हमीरपुर)। विकास खंड बिझड़ी की दलचेहडा पंचायत के बाशिंदों ने सरला बड्डू चकमोह सड़क पर रविवार सुबह चक्का जाम कर दिया। सड़क का मरम्मत कार्य समय पर न होने के चलते इन ग्रामीणों का गुस्सा फूटा और इन्होंने सुबह ही सड़क पर वाहनों की आवाजाही बंद कर दी। इससे रविवार को इस सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। लोगों को अपने गंतव्य तक पहुंचने के लिए कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। शनिवार के अंक में ‘अमर उजाला’ ने पड़ताल कर इस मसले को प्रमुखता से उठाया था। रविवार को ग्रामीणों ने सड़क के बीचोंबीच वाहन खड़ा कर चक्का जाम कर दिया।
विज्ञापन

पिछले दो साल से इस सड़क को अपग्रेड करने का कार्य चला हुआ है। यह कार्य इतनी धीमी गति से चला हुआ है कि वाहन चालक, राहगीर और आम जनता परेशान है। आए दिन इस खस्ताहाल सड़क पर हादसे हो रहे हैं, परंतु विभाग इसकी सुध नहीं ले रहा है। लोगों ने विभागीय कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठाए हैं। चक्का जाम के समय लोगों ने ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई कर इसका टेंडर किसी ओर को जारी करने की भी मांग की है।
विज्ञापन

चक्का जाम में दलचेहड़ा ग्रामवासियों के साथ ग्राम सुधार सभा, महिला मंडल और युवक मंडल ने हिस्सा लिया। सुबह 7:30 बजे से 9:30 बजे तक दो घंटे रहे चक्का जाम से वाहनों की आवाजाही प्रभावित हुई। लोगों ने एसडीएम बड़सर के माध्यम से इस संपर्क मार्ग का कार्य शीघ्र पूरा करने की मांग की है। ग्रामीणों का यह भी कहना है कि अगर दो सप्ताह में इस सड़क का कार्य पूर्ण नहीं होता है तो मजबूरन उन्हें संघर्ष का रास्ता अपनाना पड़ेगा। इस आठ किलोमीटर सड़क की मरम्मत के लिए 5.46 करोड़ रुपये स्वीकृत हुए हैं। इस संदर्भ में एसडीएम बड़सर शशिपाल शर्मा ने कहा कि मामला उनके ध्यान में है। लोक निर्माण विभाग को निर्देश दिए गए हैं कि इस सड़क का कार्य शीघ्र किया जाए। उपायुक्त हमीरपुर को भी अवगत करवा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed