फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Villagers angry over non-solution of water problem in Bharedi, warning of traffic jam

Hamirpur (Himachal) News: भरेड़ी में पानी की समस्या का समाधान न होने पर भड़के ग्रामीण, चक्का जाम की चेतावनी

Fri, 17 May 2024 05:56 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 17 May 2024 05:56 PM IST
विज्ञापन
कहा, जल शक्ति विभाग के अधिकारी कार्यालय में बैठकर न बनाएं स्कीमें, फील्ड में उतरें
विज्ञापन


जलशक्ति विभाग के कर्मचारियों ने किया निरीक्षण
समाधान के लिए दो इंच की पाइपलाइन डालने का दिया आश्वासन

संवाद न्यूज एजेेंसी

भोरंज (हमीरपुर)। उपमंडल भोरंज के भरेड़ी में गर्मी के मौसम में पानी की समस्या से ग्रामीणों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। शुक्रवार को भी जलशक्ति विभाग के कर्मचारियों और अधिकारियों ने मौके का निरीक्षण किया और ग्रामीणों से बातचीत की। लोगों ने कहा कि पानी की समस्या का समाधान स्थायी रूप से नहीं हुआ तो भरेड़ी बाजार में चक्का जाम कर दिया जाएगा। ग्रामीणों उषा देवी, वाला सहगल, इंदिरा सहगल, लता देवी, प्रीतम चंद, सुमना देवी, मीरा देवी, बिंदू, पिंकी, रीतू देवी, पुष्पा देवी, रजनी देवी, तमा देवी ने कहा कि जलशक्ति विभाग की लापरवाही की वजह से भरेड़ी व पलही गांव के ग्रामीणों को पानी की समस्या से जूझना पड़ रहा है।

लोगों ने कहा कि जलशक्ति विभाग के अधिकारी अपने कार्यालय में बैठकर स्कीमें बनाते हैं जबकि अधिकारियों को चाहिए कि अपने कार्यालय को छोड़कर फील्ड में जाकर समस्याओं को देखें। भरेड़ी में पिछले माह से पानी की समस्या चली हुई है लेकिन एक बार भी कनिष्ठ अभियंता को छोड़कर कोई भी उच्च अधिकारी नहीं पहुंचा। लोगों ने कहा कि इस बारे भी समस्या का समाधान नहीं हुआ तो सहायक अभियंता के कार्यालय का घेराव किया जाएगा और सड़कों पर चक्का जाम किया जाएगा। इस बारे में जल शक्ति विभाग के कनिष्ठ अभियंता राजेश ठाकुर ने कहा कि पानी की समस्या के समाधान के लिए दो इंच की पाइपलाइन डालने का कार्य शुरू कर दिया है और एक दो दिन में इस कार्य को पूरा कर लिया जाएगा। इस पाइप के डालने से भरेड़ी व पलही गांव में पानी की समस्या का स्थायी समाधान हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed