फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   village

प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना के अंतर्गत 14 गांवों का चयन

Mon, 30 Sep 2019 11:24 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 30 Sep 2019 11:24 PM IST
विज्ञापन
मीरपुर। जिला स्तरीय प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना की अभिसरण समिति की बैठक सोमवार को हमीर भवन में उपायुक्त हरिकेश मीणा की अध्यक्षता में आयोजित की गई। उन्होंने बताया कि जिला के समस्त विकास खंडों में 14 गांवों का प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना के अंतर्गत चयन किया गया है। जिसमें गांव बडैहर, चंबोह, मुंडखर गैंडा, समताना कलां, चबूतरा खास, अमरोह, मुंडखर तुलसी, खतेड़वड़, बजरोह, ढोह, सपनेहड़ा, रंगड़, डूहक तथा कठियावीं गांव शामिल हैं। इन सभी गांवों में विभिन्न प्रकार के विकासात्मक कार्यों को लेकर संबंधित विभागों के माध्यम से बेस लाइन सर्वे किया जाएगा।सर्वे में सभी विभाग उपरोक्त गांवों में अपने-अपने विभागीय कार्यों की रिपोर्ट संबंधित ग्राम पंचायत सचिव के पास जमा करवाएंगे। इसके बाद ग्राम पंचायत सचिव अलग-अलग फारमेट में भरकर ग्राम विकास योजना को ऑनलाइन करेंगे। विलेज डेवलपमेंट प्लान को ऑनलाइन करने के लिए सचिव ग्राम पंचायत को प्रशासनिक खर्चों के लिए 40 हजार रुपये की राशि का प्रावधान किया गया है। चयनित गांवों को आदर्श गांव बनाने के लिए योजना के तहत 20 लाख रुपये की राशि विभिन्न विकासात्मक कार्यों के लिए प्रदान की जाएगी। इस अवसर पर परियोजना अधिकारी डीआरडीए केडी सिंह कंवर, जिला कल्याण अधिकारी संजीव शर्मा, जिला पंचायत अधिकारी रमेश कपूर के अतिरिक्त विभिन्न पंचायतों के प्रधान, सचिव तथा अन्य विभागों के अधिकारी भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed