फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   veer lady awarded

टाउन हाल में 200 वीर नारियों को किया सम्मानित

Tue, 01 Oct 2019 11:15 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 01 Oct 2019 11:15 PM IST
विज्ञापन
veer lady awarded
टाऊन हॉल हमीरपुर में वीर नारियों व आश्रितों के लिए आयोजित कार्यक्रम में मौजूद लोग। - फोटो : Hamirpur-HP
हमीरपुर। टाउन हाल में वीर नारियों और उनके आश्रितों के लिए विभिन्न सेवाएं उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें वीर नारियों को सम्मानित भी किया गया। जनरल ऑफिसर कमांडिंग, वज्र कोर की ओर से डबल विक्ट्री ब्रिगेड के तहत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें जिलाभर से करीब 200 वीर नारियों और आश्रितों ने भाग लिया। कार्यक्रम में सत्यादेवी, रिशा देवी, मीरा देवी, निर्मला देवी, सरीता देवी, मंजू कौशल, कमलेश कुमारी, संतोष कुमारी, कृष्णा कुमारी आदि समेत अन्य वीर नारियों को शॉल देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में कमांडर 55 (इंडिपेंडेंट) मेक्नाइज ब्रिगेड, अध्यक्ष परिवार संगठन, डबल विक्ट्री ब्रिगेड, कर्नल वेटनर्स, वज्र कॉर्प्स, जूनियर कमीशंड अधिकारी और अन्य टीम मौजूद रही। कार्यक्रम में वीर नारियों और उनके आश्रितों को पेश आ रही समस्याओं को सुना गया और उनके समाधान बताए गए। कार्यक्रम के दौरान वीर नारियों और उनके आश्रितों की हर तरह की समस्याओं को सुलझाने के लिए विभिन्न विभागों के काउंटर लगाए गए। जहां उनकी समस्याओं को सुना और उनका निपटारा किया गया। इसके साथ ही कार्यक्रम के दौरान वीर नारियों को सरकार और सेना की ओर से उनके हित में चलाई जाने वाली तमाम स्कीमों के बारे में भी जानकारी दी गई। इसके साथ ही आश्रितों के लिए रोजगार के अवसर प्रदान करने के बारे में जानकारी दी गई। इस दौरान उन्होंने हमीरपुर मेें स्थित आर्मी रोजगार कार्यालय में आश्रितों को तमाम जानकारी प्रदान कर योग्यता अनुसार रोजगार लेने के बारे में जानकारी दी। कार्यक्रम के बाद वीर नारियों और उनके आश्रितों ने सीएसडी स्मार्ट कार्ड, ईसीएचएस कार्ड तथा पेंशन से संबंधित समस्याओं को उच्च अधिकारियों के समक्ष रखा, जिनका निपटारा किया गया।
विज्ञापन

जेबीटी के लिए सैनिक कल्याण विभाग के पास महज एक पात्र अभ्यर्थी : वर्मा
हमीरपुर। प्रदेश सैनिक कल्याण विभाग के निदेशक ब्रिगेडियर एसके वर्मा ने कहा कि सेना में कार्यरत सैनिक जल्द सेवानिवृत्त न होकर कुछ समय लगाकर सेवानिवृत्ति लें। इसके साथ ही वह अपनी योग्यता को भी बढ़ाएं ताकि, सैनिक कल्याण विभाग की ओर से पूर्व सैनिकों को दी जाने वाली नौकरियों के लिए पात्र अभ्यर्थी मिल सकें। वर्तमान में प्रदेश सैनिक कल्याण विभाग के पास 150 पद जेबीटी के पूर्व सैनिकों के कोटे से खाली पड़े हैं, लेकिन इसके लिए पूरे प्रदेश में महज एक पात्र अभ्यर्थी है। पूर्व सैनिकों, वीर नारियों और आश्रितों के लिए होने वाले शिविरों में अवश्य भाग लें। इनमें विभिन्न योजनाओं और कार्यक्रमों का पता चलता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed