फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Urea fertilizer crisis in the district, farmers' crops started turning yellow due to rain

Hamirpur (Himachal) News: जिले में यूरिया खाद का संकट, बारिश से पीली पड़ने लगी किसानों की फसल

Wed, 19 Jul 2023 12:01 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Wed, 19 Jul 2023 12:01 AM IST
विज्ञापन
जाहू (हमीरपुर)। जिला हमीरपुर में यूरिया खाद का संकट होने लगा है। हमीरपुर जिले के डिपुओं में खाद की 700 मीट्रिक टन मांग करने के बावजूद 86 मीट्रिक टन खाद ही मिली है। खाद समय पर न मिलने के कारण किसानों को फसल की पैदावार की चिंता सताने लगी है। जिस तरह से इस बार बारिश हो रही है, उससे फसलों को खाद की बहुत जरूरत है। बारिश के बाद फसल पीली होने का डर है लेकिन हिमफेड के पास खाद की उचित सप्लाई नहीं आ रही है। हमीरपुर जिले में 13 हजार बोरी से अधिक की आवश्यकता है, जबकि अभी तक 1500 बोरी के आसपास हिमफेड को यूरिया खाद उपलब्ध हुई है। यूरिया खाद का संकट बहुत ही गंभीर है। भोरंज में खाद की 197 मीट्रिक टन 3,500 बोरी मांग भेजने के बावजूद 480 बोरी यूरिया खाद पहुंची है। यूरिया खाद कब किसानों के पास पहुंचेगी, इसकी विभागीय अधिकारियों के पास कोई जानकारी नही है। अधिकारियों का कहना है कि यूरिया खाद की डिमांड भेज दी है। इससे पहले हर वर्ष इफ्को की ओर से खाद की सीधी सप्लाई डिपो में की जाती थी। इस बार इफ्को की ओर से भी सप्लाई नहीं की गई। इससे खाद का संकट गहराने लगा है। किसानों देशराज, राकेश कुमार, संजय कुमार, कुलदीप कुमार, कमला देवी, संदीप कुमार, मथरा दास, राज कुमार ने कहा कि यूरिया खाद न मिलने की वजह से फसल बर्बाद होने के कगार पर है। समय पर किसानों को खाद न मिलने की वजह से फसल मुरझाना शुरू हो गई है। प्रदेश सरकार ने समय रहते खाद जल्द मुहैया नहीं करवाई तो इसका खमियाजा किसानों को भुगतना पड़ सकता है।
विज्ञापन


बाक्स:
धनेटा क्षेत्र के किसान भी परेशान
नादौन विधानसभा क्षेत्र के तहत धनेटा कस्बे के किसान भी यूरिया खाद उपलब्ध न होने से परेशान हैं। किसानों ने बताया कि उन्होंने सहकारी सभा के माध्यम से लंबे समय से खाद की डिमांड भेजी है, लेकिन खाद न मिलने से फसल को नुकसान पहुंच रहा है।
विज्ञापन


बयान-

हिमफेड हमीरपुर के प्रभारी अनूप शर्मा ने कहा कि खाद की डिमांड समय पर भेजने के बावजूद समय पर नहीं पहुंची है। उन्होंने कहा कि हमीरपुर जिले में 700 मीट्रिक टन यूरिया खाद की मांग भेजी गई है परंतु अभी तक 86 मीट्रिक टन खाद ही मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed