{"_id":"615b45628ebc3ea78043b16a","slug":"unknown-person-destroyed-43-plants-in-a-private-land-in-hamirpur-hamirpur-hp-news-sml3861530108","type":"story","status":"publish","title_hn":"अज्ञात व्यक्ति ने 43 पौधों को पहुंचाया नुकसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अज्ञात व्यक्ति ने 43 पौधों को पहुंचाया नुकसान
विज्ञापन
हमीरपुर। पुलिस थाना बड़सर के तहत गांव भकरेड़ी में अज्ञात व्यक्ति ने एक मलकीयत भूमि पर लगे सफेदे के 40 पौधों और तूनी के तीन पौधों को क्षतिग्रस्त कर दिया। इस मामले की शिकायत पुलिस थाना बड़सर में दी गई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी छानबीन शुरू कर दी है।
उधम सिंह ने बताया कि वह भारतीय सेना से सेवानिवृत्त हुए हैं। वर्तमान में वह घर पर रहते हैं। उन्होंने खाली समय में बीते दो साल पहले भकरेड़ी स्थित अपनी निजी भूमि पर उत्तम प्रजाति के सफेदे और तूनी के पौधे लगाए हैं।
यह जमीन घर से करीब दो किलोमीटर की दूरी पर है। रोजाना सुबह और शाम इन पौधों की सिंचाई के लिए पानी भी दिया गया। वर्तमान में यह पौधे पांच से छह फुट ऊंचे हो गए हैं। लेकिन गत दिवस कोई अज्ञात व्यक्ति ने इन पौधों को बीच से तोड़ कर काफी नुकसान पहुंचा गया है।
विज्ञापन
यह पौधे जालंधर से मंगवाए गए थे। उधम सिंह ने बताया कि उनका अपने किसी पड़ोसी या रिश्तेदार से कोई झगड़ा भी नहीं है। इसके बावजूद कोई अज्ञात व्यक्ति इन पौधों को क्षतिग्रस्त कर गया। उन्होंने पुलिस प्रशासन से इस मामले की छानबीन कर उचित कार्रवाई की मांग की है।
उधर, पुलिस अधीक्षक हमीरपुर डॉ. आकृति शर्मा ने बताया कि पुलिस के पास शिकायत आई है। इस मामले की छानबीन की जा रही है।