फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Unique protest: Electricity meter locked in iron grill in Kharbad

अनूठा विरोध: खरबाड़ में लोहे के जंगले में बंद किया बिजली मीटर

Sun, 22 Feb 2026 01:04 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Sun, 22 Feb 2026 01:04 AM IST
विज्ञापन
Unique protest: Electricity meter locked in iron grill in Kharbad
खरबाड़ में लोहे के जंगले में बिजली मीटर। स्रोत : जागरूक पाठक
लदरौर (हमीरपुर)। जहां एक ओर बिजली बोर्ड स्मार्ट बिजली मीटर के फायदों को गिनाने के लिए कार्यशालाएं आयोजित कर रहा है, वहीं दूसरी ओर से खरवाड़ में एक व्यक्ति ने स्मार्ट बिजली मीटर का विरोध करने और पुराने मीटर को बचाने के लिए अलग तरीका अपनाया है।
विज्ञापन

खरबाड़ के रविंद्र कुमार ने घर में लगे पुराने बिजली मीटर को लोहे के जंगले से सुरक्षित कर लिया है। सोशल मीडिया पर यह वीडियो काफी वायरल हो रहा है। इस पर लोग प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। गौर हो कि जिले में बिजली बोर्ड की ओर से पुराने बिजली मीटर के स्थान नए स्मार्ट मीटर लगाए जा रहे हैं।
विज्ञापन

हालांकि कई जगहों पर लोगों ने अधिक बिल आने की आशंका पर विरोध भी जताया है। अब खरबाड़ के व्यक्ति ने अपने पुराने बिजली मीटर को लोहे के जंगले से महफूज कर लिया है। रविंद्र ने बताया कि कई बार घर में अनुपस्थित होने की सूरत पर बिजली बोर्ड के कर्मी बिजली मीटर को बदल सकते हैं। लोहे का जंगला लगने से वह मीटर नहीं बदल पाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिलेभर में बोर्ड कर्मचारी लोगों को स्मार्ट मीटर के फायदे गिना रहे हैं, लेकिन स्मार्ट मीटर का विरोध भी कईं जगहों पर हो रहा है। वहीं, खरबाड़ में मीटर बदलने की योजना का अनूठा विरोध देखने को मिला है।
बिना अनुमति बदले जा रहे मीटर, इसलिए लगाया लोहे का जंगला
खरबाड़ के रविंद्र कुमार ने बताया कि उसे घर में स्मार्ट बिजली मीटर नहीं लगवाना है। बिजली कर्मी बिना अनुमति के मीटर बदल रहे हैं। मीटर बदलने के दौरान उपभोक्ता की मंजूरी आवश्यक है, इसलिए उसने बिजली मीटर को लोहे के जंगले से सुरक्षित किया है।

अब तक 12 हजार स्मार्ट बिजली मीटर लगाए
जिले में करीब दो लाख से अधिक स्मार्ट बिजली मीटर लगाए जाएंगे। बिजली बोर्ड की ओर से अब तक करीब 12 हजार स्मार्ट बिजली मीटर लगाए जा चुके हैं। बिजली बोर्ड का दावा है कि स्मार्ट बिजली मीटर में कई खूबियां हैं, जिनका लाभ बिजली उपभोक्ताओं को मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed