{"_id":"655fa1df5f1df0603b059773","slug":"union-minister-anurag-thakur-angry-over-delay-in-development-works-hamirpur-hp-news-c-94-1-ssml1008-14411-2023-11-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: विकास कार्यों में लेटलतीफी पर केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर नाराज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: विकास कार्यों में लेटलतीफी पर केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर नाराज
विज्ञापन
केंद्रीय मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर के हमीरपुर पहुंचने पर स्वागत करते जिला भाजपा सचिव विनोद ठाकुर
हमीरपुर। केंद्रीय सूचना-प्रसारण और युवा सेवाएं एवं खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने जिले में चल रहे विकास के बड़े प्रोजेक्ट कार्यों में देरी पर गहरी नाराजगी जताई। उन्होंने जिला हमीरपुर में चल रहे नेशनल हाईवे के कार्य, मेडिकल काॅलेज और अन्य महत्वपूर्ण प्रोजेक्टों पर तेजी से कार्य करने के निर्देश दिए हैं। वीरवार को हमीर भवन में जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक की अध्यक्षता करते हुए अनुराग सिंह ठाकुर ने ये निर्देश दिए। बैठक में विभिन्न इन्फ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्टों और सरकार की कल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि हमीरपुर-अवाहदेवी-मंडी नेशनल हाईवे के कार्य में तेजी लाने के साथ-साथ स्थानीय लोगों की समस्याओं का भी प्राथमिकता के आधार पर निवारण किया जाना चाहिए।
राष्ट्रीय उच्च मार्ग के निर्माण कार्य की गुणवत्ता में सुधार लाने और लंबित कार्य को शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अगर कंस्ट्रक्शन कंपनी ठीक कार्य नहीं कर रही तो एनएचएआई के अधिकारी संबंधित कार्य का टेंडर रद्द कर दोबारा नए सिरे से रिटेंडर करे। इसमें किसी भी तरह की लापरवाही नहीं होनी चाहिए। उन्होंने एनएचएआई के अधिकारियों से कहा कि मटौर-शिमला फोरलेन हाईवे के तहत बनने वाले नए बाईपास की अलाइनमेंट भी सही हो, ताकि आने वाले समय में इस पर वाहनों की गति में कोई व्यावधान न हो। केंद्रीय मंत्री ने हमीरपुर-गलोड़ सड़क, सीआरएफ के अंतर्गत निर्माणाधीन अन्य सड़कों की दशा सुधारने, पीएमजीएसवाई-3 के तहत मंजूर की गई 21 सड़क परियोजनाओं की टेंडर प्रक्रिया जल्द पूरी करने तथा जोलसप्पड़ में मेडिकल काॅलेज के नए परिसर के निर्माण में तेजी लाने के निर्देश दिए। अनुराग ने कहा कि जलशक्ति विभाग ने पिछले एक साल से जोलसप्पड़ स्थित मेडिकल कॉलेज के नए भवन के लिए पानी की व्यवस्था नहीं की है, इसे जल्द किया जाए। उन्होंने कहा कि सांसद निधि के तहत मंजूर कार्य भी प्राथमिकता के आधार पर पूरे किए जाने चाहिए। इस वित्तीय वर्ष की आखिरी तिमाही में इन सभी योजनाओं के लक्ष्य पूरे होने चाहिए। केंद्रीय मंत्री ने खनन विभाग के अधिकारियों से जिले में खनन और स्टोन क्रशरों की स्थिति के संबंध में भी विस्तृत जानकारी ली। इस अवसर पर उपायुक्त हेमराज बैरवा ने कहा कि बैठक के दौरान विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं और विकासात्मक परियोजनाओं के संबंध में दिए गए निर्देशों एवं सुझावों की अक्षरश: अनुपालना सुनिश्चित की जाएगी। एडीसी मनेश यादव ने बैठक की कार्रवाई का संचालन किया। इस मौके पर विभिन्न विभागों के अधिकारी और समिति के गैर सरकारी सदस्य भी उपस्थित रहे।
सड़क दुर्घटनाओं के डाटा के अध्ययन के बाद उठाएं प्रभावी कदम : ठाकुर
हमीरपुर। केंद्रीय मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने वीरवार को हमीर भवन में सांसद सड़क सुरक्षा समिति की बैठक की अध्यक्षता भी की। उन्होंने पुलिस, परिवहन विभाग और अन्य संबंधित विभागों के अधिकारियों को सड़क सुरक्षा के प्रति व्यापक जागरूकता अभियान चलाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इस अभियान में सभी वर्गों और विशेषकर युवा संगठनों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की जानी चाहिए। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि सड़क दुर्घटनाओं की आशंका वाले स्थानों को चिह्नित करने एवं इन्हें दुरुस्त करने, यातायात नियमों के बारे में लोगों को जागरूक करने एवं नियमों की सख्ती से अनुपालना सुनिश्चित करने के साथ-साथ सड़क दुर्घटनाओं के डाटा का भी व्यापक अध्ययन करने की आवश्यकता है। डाटा के अध्ययन के बाद सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए प्रभावी कदम उठाए जा सकते हैं।