{"_id":"60e30e648ebc3ecccb3572eb","slug":"unclaimed-animals-camped-in-sujanpur-chaugan-hamirpur-hp-news-sml3758436155","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुजानपुर चौगान में लावारिस पशुओं ने जमाया डेरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुजानपुर चौगान में लावारिस पशुओं ने जमाया डेरा
विज्ञापन
सुजानपुर (हमीरपुर)। नगर परिषद सुजानपुर के एतिहासिक चौगान में अव्यवस्थाओं से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। चौगान में चारों तरफ आवारा पशुओं का जमघट और घास उगी है। एतिहासिक चौगान में रोजाना सैकड़ों युवा खेलने और अन्य सैर करने आते हैं। आवारा पशु लोगों को घायल कर रहे हैं। एतिहासिक चौगान में 50 लाख रुपये की लागत से रेलिंग स्थापित की गई है लेकिन चौगान के अंदर घास और आवारा पशुओं की जमघट ने चौगान की सुंदरता ग्रहण लगा दिया है।
स्थानीय लोगों डॉ. प्रताप, रमेश, सुरेश शर्मा, अनिल, संजय ने प्रशासन से आवारा पशुओं की समस्या से निजात और घास को जड़ से नष्ट करने की मांग की है नगर परिषद के उपाध्यक्ष पवन कुमार ने कहा कि प्रशासन से इस मुद्दे को जोरदार ढंग से उठाया जाएगा।