फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Umpires and linesmen should be appointed as per rules in state level competition: Sangh

राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में नियमानुसार ही लगाए अंपायर और लाइनमैन : संघ

Tue, 30 Jul 2024 07:59 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Tue, 30 Jul 2024 07:59 AM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। जिला बैडमिंटन संघ ने अंडर-15 और अंडर-17 राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में अनियमितताओं के आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया है। जिला बैडमिंटन संघ के प्रधान सुशील सोनी और जिला महासचिव शम्मी सोनी और रेफरी प्रदीप ठाकुर ने कहा कि अणु के साई स्पोर्ट्स सेंटर में हुई अंडर-15 और अंडर-17 राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में अनियमितताएं बरतने का आरोप सरासर गलत है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में अंपायर, लाइनमैन नियमों के अनुसार ही लगाए गए थे। अंपायर का वह पहला मैच नहीं था। इससे पहले भी अंपायर जिला स्तरीय और राज्य स्तरीय प्रतियोगिताएं करवा चुके हैं। इंटर यूनिवर्सिटी, राज्य स्तरीय और बंगलूरू में टीम मैनेजर की भूमिका निभा चुका है। उन्होंने कहा कि प्रतियोगिता में एक मैच लगभग एक घंटे से भी अधिक समय तक चला। मैच के दौरान भी शिकायतकर्ता को कोई आपत्ति नहीं थी, लेकिन मैच खत्म होने के 15 घंटे के बाद इन्होंने झूठा आरोप लगाए है।
विज्ञापन

वहीं, उन्होंने कहा कि राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में आयु को लेकर सवाल उठाए जा रहे हैं। मगर खिलाड़ी अपने जिले से चयनित होते हैं। सबसे पहले उनका आयु प्रमाण पत्र ही जिला स्तर पर जांचा जाता है। इसके पश्चात ही राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेते हैं। राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में जब विरोध हुआ तो हिमाचल प्रदेश बैडमिंटन संघ ने खिलाड़ी के अभिभावक से आयु प्रमाण पत्र, आधार कार्ड और परिवार नकल की जांच गई, जिसके बाद ही उसको खेलने की अनुमति दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed