फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Ultrasound is not happening for one month, patient is difficult

Hamirpur (Himachal) News: एक माह से नहीं हो रहा अल्ट्रासाउंड, मरीज मुश्किल

Tue, 18 Jul 2023 11:52 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Tue, 18 Jul 2023 11:52 PM IST
विज्ञापन
भोरंज (हमीरपुर)। सिविल अस्पताल भोरंज में मरीजों को अल्ट्रासाउड़ करवाने के लिए इधर-उधर भटकना पड़ रहा है। अस्पताल में मरीजों को एक माह से अल्ट्रासाउंड की सुविधा नहीं मिल रही है। सिविल अस्पताल भोरंज में महीने में दो बार अल्ट्रासाउंड होते हैं, जिसमें हर माह का पहला व तीसरा वीरवार निर्धारित किया गया है लेकिन पिछले माह 20 जून के बाद अस्पताल में अल्ट्रासाउंड नहीं हुए हैं। इससे गर्भवती महिलाओं, पेट से संबंधित अन्य बीमारियों के मरीजों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इन बीमारियों के मरीज हमीरपुर अस्पताल की ओर रुख कर रहे हैं लेकिन हमीरपुर अस्पताल में पहले से ही रेडियोलॉजी विभाग में रेडियोलॉजिस्टों की कमी चल रही है। इससे यहां दिन भर कतारें लगी रहती हैं। ऐसे में यहां के रेडियोलॉजिस्टों पर भी भार बढ़ रहा है। सिविल अस्पताल भोरंज में हमीरपुर से डेपुटेशन पर रेडियोलॉजिस्ट को बुलाया जाता है लेकिन एक माह से वे भी नहीं आ रहे। जिस कारण मरीज खासे परेशान हैं। जबकि, इस अस्पताल की रोजाना की ओपीडी 450 के करीब है। वहीं, तीन वर्ष पूर्व ही नई मशीन यहां पर लगाई गई है।
विज्ञापन

इस बारे में खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. ललित कालिया ने कहा कि रिक्त पदों के बारे में उच्च अधिकारियों को बताया गया है। वहीं, जो रेडियोलॉजिस्ट डेपुटेशन पर आते हैं, कई बार उन्हें अन्य कार्य भी दिए जाते हैं। ऐसे में उन्हें बाहर भी जाना पड़ता है।
विज्ञापन




क्या कहते हैं लोग
प्रदेश सरकार को चाहिए कि जिले में जल्द से जल्द रेडियोलॉजिस्टों के रिक्त पदों को भरे ताकि मरीजों को इधर-उधर न भटकना पड़े।
बीना देवी, बीडीसी सदस्य भोरंज

अस्पताल में अल्ट्रासाउंड नहीं हुए, इसलिए बाहर ही लैब में करवाने पड़े। इसके दोगुना दाम चुकाने पड़े। चिकित्सकों की कमी के कारण जनता पर भी आर्थिक बोझ पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूजा देवी, महिला

पेट बीमारी से संबंधी मरीजों को अल्ट्रासाउंड की लंबी तिथि मिलती है। अस्पताल में महज दो बार अल्ट्रासाउंड होता है, अब वह भी बंद है। इससे खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
ममता, महिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed