फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Typing symbol in Titan, Gargi first in device decode

Hamirpur (Himachal) News: टाइपिंग टाइटन में प्रतीक, डिवाइस डिकोड में गार्गी प्रथम

Sat, 14 Sep 2024 02:51 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 14 Sep 2024 02:51 AM IST
विज्ञापन
कुलपति ने विजेता प्रतिभागियों को स्मृति चिह्न और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
हमीरपुर। हिमाचल प्रदेश तकनीकी विश्वविद्यालय हमीरपुर में कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग विभाग के इंजीनियर दिवस पर दो दिवसीय कार्यक्रम का समापन हुआ। समापन समारोह में तकनीकी विवि के कुलपति प्रो. शशि कुमार धीमान ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की, जबकि अधिष्ठाता शैक्षणिक प्रो. जयदेव विशेष रूप से उपस्थित रहे। कुलपति ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि सभी गतिविधियों में सहभागिता निभानी चाहिए, ताकि तय समय अवधि व टीम भावना में कार्य पूरा करने की क्षमता विकसित हो सके। कुलपति ने विभिन्न प्रतियोगिता के विजेता प्रतिभागियों को स्मृति चिह्न और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। प्रतियोगिता के टाइपिंग टाइटन में प्रतीक ने प्रथम, शिवम राणा ने द्वितीय व आदित्य शर्मा ने तृतीय, पिक्सल परफेक्ट में खुशी शर्मा ने प्रथम, क्रिश कान्हा ने द्वितीय, शंभू मन्हास ने तृतीय स्थान हासिल किया। आर्टिस्टिक फ्यूजन में कृशिका ने प्रथम, अंजली ने द्वितीय व कशिश शर्मा ने तृतीय, डिवाइस डिकोड में गार्गी चौधरी ने प्रथम, शाजिद ने द्वितीय व सिमरन ने तृतीय स्थान हासिल किया। स्पार्क स्पीक में शंभू मन्हास ने प्रथम, प्रिंस एरी ने द्वितीय, प्रियांशी ने तृतीय, क्लास ऑफ थॉट्स में अक्षिता शर्मा व रितिका भाटिया प्रथम, अक्षय ठाकुर व आदर्श शर्मा द्वितीय और किशिता वर्मा व आदित्य शर्मा तृतीय स्थान पर रहे। ब्रेन ब्रॉल में विवेक, अभिनंदन व अखिल की टीम प्रथम, प्रियांशी, सोनाक्षी व प्रिंस की टीम द्वितीय और अक्षित, सुमेंद्र व अर्पित की टीम तीसरे स्थान पर रही। इंजीनियरिंग पायनियर में आकांक्षा शर्मा व साजिद अंसारी ने प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं, बीटेक के विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम में प्रस्तुत किए। इस मौके पर कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग विभाग सहित सभी विभागों के प्राध्यापक भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed