{"_id":"66434a4a1b121cfa5e067245","slug":"two-vehicles-collided-with-smoke-from-forest-fire-hamirpur-hp-news-c-94-1-ssml1011-127590-2024-05-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: जंगल में आग के धुएं से दो वाहन टकराए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: जंगल में आग के धुएं से दो वाहन टकराए
विज्ञापन
चकमोह के कलवाल जंगल में सुबह सवेरे लगी आग
चार घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद कर्मचारियों ने पाया काबू
संवाद न्यूज एजेंसी
दियोटसिद्ध (हमीरपुर)। उपमंडल बड़सर के अंतर्गत मंगलवार को चकमोह के कलवाल जंगल में मंगलवार सवेरे ही भयंकर आग लग गई। आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। दमकल विभाग के कर्मचारियों और ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत से चार घंटे बाद आग पर काबू किया। सुबह लगी आग से आसपास के क्षेत्रों में और सड़क पर धुआं-धुआं हो गया। धुएं के कारण कलवाल सड़क पर दो वाहन आपस में टकरा गए। टक्कर के दौरान दोनों गाड़ियों को काफी नुकसान हुआ। बाद में दोनों वाहन चालकों के बीच आपसी समझौता हो गया और पुलिस में मामला दर्ज नहीं हुआ। स्थानीय लोगों बिंद, राजेश, संजय शर्मा, मनोज कुमार आदि ने कहा कि कुछेक शरारती तत्व प्रतिदिन जंगलों में आग लगा रहे हैं। इससे वन संपदा के साथ-साथ जंगली जानवरों को भी काफी परेशानी हो रही है। इस बारे में वन परिक्षेत्र अधिकारी बड़सर मनीष कुमार ने कहा कि जंगल में लगी आग को बुझा लिया गया है। शरारती तत्व प्रतिदिन जंगलों में आग लगा रहे हैं। इसे बुझाने के लिए उन्हें कड़ी मशक्कत करनी पड़ रही है। उन्होंने लोगों को वनों को बचाने का आग्रह किया है।