फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Two school buses catches fire, burnt to ashes

शॉर्टसर्किट से निजी स्कूल की दो बसों में अचानक लगी आग

Tue, 23 May 2017 12:14 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर Updated Tue, 23 May 2017 12:14 AM IST
विज्ञापन
Two school buses catches fire, burnt to ashes
स्कूल बस जली। - फोटो : फाइल फोटो

पुलिस थाना बड़सर के अंतर्गत बणी में मुख्य सड़क किनारे निजी स्कूल की दो बसें जल गईं। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। हालांकि आग की सूचना दमकल विभाग को दी गई लेकिन दमकल वाहन पहुंचने से पहले ही दोनों वाहन जल चुके थे।

विज्ञापन


सोमवार दोपहर बाद करीब एक बजे बड़सर के पास बणी में मुख्य सड़क किनारे दो स्कूल बसों में अचानक आग भड़क गई। आग की लपटें उठती देख स्टाफ सदस्य मौके पर पहुंचे। इस दौरान एक बस से आग की लपटों की चपेट में आ चुकी थी।
विज्ञापन


सड़क किनारे खड़ी अन्य स्कूल बसों को चालकों ने मुस्तैदी से हटाया। आग की सूचना स्कूल प्रबंध निदेशक ने दमकल केंद्र हमीरपुर में दी लेकिन दमकल वाहन के मौके पर पहुंचने से पहले ही दोनों बसें जलकर स्वाह हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि आग लगने के कारणों का अब तक सुराग नहीं लग पाया है लेकिन आग का कारण बस में शॉर्टसर्किट माना जा रहा है। फिलहाल पुलिस ने मौके पर पहुंच मामला दर्जकर कार्रवाई शुरू कर दी है।

डीएसपी बड़सर अशोक वर्मा का कहना है कि बणी में एक निजी स्कूल की दो बसें जली हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed