{"_id":"68c85d87843b1fdaba07d9f4","slug":"two-professional-wrestling-academies-will-be-established-in-the-district-anurag-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1011-166853-2025-09-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले में स्थापित होंगी दो पेशेवर कुश्ती अकादमियां : अनुराग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले में स्थापित होंगी दो पेशेवर कुश्ती अकादमियां : अनुराग
Tue, 16 Sep 2025 12:10 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Tue, 16 Sep 2025 12:10 AM IST
विज्ञापन
हमीरपुर/बिझड़ी (हमीरपुर)। पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने छिंज (कुश्ती) कमेटियों के जिला स्तरीय सम्मान समारोह में मुख्यातिथि के रूप में भाग लिया। कार्यक्रम का आयोजन भाजपा द्वारा हमीरपुर जिला अध्यक्ष राकेश ठाकुर की अध्यक्षता में किया गया। अनुराग सिंह ठाकुर ने पारंपरिक कुश्ती की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण में छिंज कमेटियों की भूमिका की सराहना की। उन्होंने स्थानीय कुश्ती को पेशेवर स्तर तक बढ़ाने की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने हमीरपुर जिले में कम से कम दो पेशेवर कुश्ती अकादमियों की स्थापना का प्रस्ताव रखा। इसका प्रबंधन कुश्ती समितियों द्वारा सामूहिक रूप से किया जाएगा और जो राजनीतिक हस्तक्षेप से मुक्त होंगी। कुश्ती अकादमियों में राष्ट्रीय स्तर के प्रशिक्षकों की व्यवस्था और स्थानीय प्रशिक्षकों के लिए प्रशिक्षण के अवसर शामिल हैं।
बड़सर में आपदा प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा
सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने विधायक इंद्रदत्त लखनपाल के साथ बड़सर विधानसभा क्षेत्र के आपदा प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया। उन्होंने जनैहन, समताना, पथलियार, बन्नी और पहलू गांवों में प्रभावित परिवारों और स्थानीय प्रतिनिधियों से सीधे बातचीत की। उन्होंने बताया कि प्रशासन आपदा पीड़ितों को फौरी राहत व मदद पहुंचाने की बजाए केवल खानापूर्ति कर रहा है। आपदा से तबाह हुए एक घर को कम से कम सात से आठ तिरपाल की जरूरत होती है मगर यहां प्रशासन ने 12 घरों पर एक तिरपाल देकर अंधेरगर्दी मचा रखी है। यह आपदा में मदद नहीं आपदा पीड़ितों का अपमान है। कांग्रेस सरकार ने आपदा के प्रभाव से जमींदोज हुए मकानों के लिए सात लाख रुपये देने की घोषणा की। कांग्रेस सरकार ने बड़ी सफाई से इस तथ्य को छुपा लिया कि इसमें 1.50 लाख रुपये प्रधानमंत्री आवास योजना व 1.30 लाख रुपये एसडीआरएफ फंड के सम्मिलित हैं। इस मौके पर बड़सर के विधायक इंद्रदत्त लखनपाल, हमीरपुर के विधायक आशीष शर्मा, पूर्व विधायक राजिंद्र राणा, डॉ. अनिल धीमान भोरंज और विजय अग्निहोत्री आदि मौजूद रहे।
हनुमान चालीसा का किया पाठ
छिंज कमेटियों के जिला स्तरीय सम्मान समारोह का शुभारंभ हनुमान की मूर्ति के आगे पुष्प अर्पित कर किया गया। इस अवसर पर हनुमान चालीसा का पाठ भी हुआ। इस अवसर पर मुख्यातिथि को शॉल टोपी व गुर्ज देकर सम्मानित किया गया। अनुराग ठाकुर ने बताया कि सभी छिंज कमेटियां अगर एकत्रित होकर अखाड़े तैयार करें तो प्रदेश से अच्छे खिलाड़ी सामने आएंगे। प्रदेश के खिलाड़ी राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रदेश का नाम रोशन करेंगे। उन्होंने कहा कि बाहरी राज्यों के खिलाड़ी हिमाचल के छिंज मेलों में भाग लेकर करोड़ों रुपये की कमाई करते हैं। प्रदेश के युवाओं को काबिल बनाकर अच्छे खिलाड़ी तैयार करेंगे।