{"_id":"5f1724d98ebc3e63bd170d32","slug":"two-more-corona-positive-hamirpur-hp-news-sml339129955","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिता के संपर्क में आया बेटा भी निकला कोरोना संक्रमित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पिता के संपर्क में आया बेटा भी निकला कोरोना संक्रमित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हमीरपुर। कोविड-19 पॉजिटिव पिता के संपर्क में आया बेटा भी मंगलवार को कोरोना संक्रमित पाया गया है। जिला हमीरपुर में कोरोना संक्रमण के मंगलवार को दो नए मामले सामने आए हैं। जबकि, तीन कोरोना संक्रमित मरीज स्वस्थ हुए हैं। इन दो नए मामलों के साथ जिले में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 285 पहुंच गया है। हालांकि, इसमें से 270 कोरोना संक्रमित मरीज स्वस्थ भी हुए हैं। जबकि, तीन कोरोना संक्रमितों की पूर्व में मौत भी हो चुकी है। जिला में सक्रिय मामलों की संख्या 12 रह गई है। मंगलवार को प्राप्त जांच रिपोर्ट में चिकित्सा खंड टौणीदेवी क्षेत्र के अंतर्गत आती ग्राम पंचायत सराहकड़ का 50 वर्षीय व्यक्ति कोरोना संक्रमित पाया गया है।
वह 16 जुलाई को ही पुणे से हमीरपुर लौटा था। इसके साथ ही दो दिन पूर्व हमीरपुर से आईजीएमसी शिमला रेफर हुआ कोरोना संक्रमित मरीज का 32 वर्षीय बेटा भी कोविड-19 पॉजिटिव पाया गया है। यह 32 वर्षीय व्यक्ति चिकित्सा खंड बिझड़ी के तहत गांव पंगा का रहने वाला है। उधर, सीएमओ हमीरपुर डॉ. अर्चना सोनी ने कहा कि मंगलवार को कोविड-19 के दो नए मरीज सामने आए हैं। जबकि तीन मरीज स्वस्थ हुए हैं।