{"_id":"6429cd8530377c3bea07af34","slug":"two-link-roads-will-be-built-with-rs-877-crore-hamirpur-hp-news-c-19-1-108810-2023-04-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: 8.77 करोड़ रुपये से बनेंगी दो संपर्क सड़कें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: 8.77 करोड़ रुपये से बनेंगी दो संपर्क सड़कें
विज्ञापन
सुजानपुर(हमीरपुर)। विधानसभा क्षेत्र सुजानपुर के अंतर्गत पुराने बमसन क्षेत्र में आठ करोड़ 77 लाख रुपये से दो संपर्क सड़कों का निर्माण किया जाएगा। विधायक राजेंद्र राणा ने कहा कि चार करोड़ 66 लाख रुपये की लागत से तपालधार से बजाहर वाया पटियाल बस्ती लिंक रोड का निर्माण किया जाएगा। जबकि दूसरी संपर्क सड़क सेनुआं दी थाती से निचला और मंझला भेरड़ा तक चार करोड़ 11 लाख रुपये की लागत से सड़क का निर्माण होगा। इससे क्षेत्रवासियों की लंबे समय से चली आ रही मांग पूरी हो जाएगी।
उन्होंने कहा कि पूर्व भाजपा सरकार के कार्यकाल में सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों में रोड़े अटकाए जाते रहे। वीरभद्र सरकार के कार्यकाल में सुजानपुर के टाउन हाल सहित जिन निर्माण कार्यों के लिए बजट स्वीकृत किया गया था। उन्हें भी भाजपा सरकार ने ठंडे बस्ते में डाले रखा। लेकिन अब प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनने के बाद सुजानपुर हलके में विकास कार्यों को तेजी से आगे बढ़ाया जाएगा।
उन्होंने कहा कि सुजानपुर में अब टाउन हॉल का निर्माण प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा। आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित बस अड्डे का निर्माण भी किया जाएगा। सुजानपुर में अस्पताल की क्षमता बढ़ाकर सौ बेड करने का ऐलान मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू कर चुके हैं और यह अस्पताल सभी उपकरणों और सुविधाओं से सुसज्जित होगा। इससे क्षेत्रवासियों को घर के नजदीक बेहतर चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध हो सकेंगी। सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र को एक आदर्श विधानसभा क्षेत्र के रूप में विकसित करना उनका एकमात्र लक्ष्य है और अब यहां विकास कार्यों को युद्ध स्तर पर अमलीजामा पहनाया जाएगा। ग्रामीण क्षेत्र में सड़कों का नेटवर्क और सुदृढ़ किया जाएगा।