{"_id":"65a581cbbf2375dc720198f4","slug":"two-groups-kicked-and-punched-at-the-bus-stand-the-atmosphere-was-tense-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1004-18974-2024-01-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: बस स्टैंड पर दो गुटों में चले लात-मुक्के, माहौल तनावपूर्ण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: बस स्टैंड पर दो गुटों में चले लात-मुक्के, माहौल तनावपूर्ण
विज्ञापन
कांगू (हमीरपुर)। बस स्टैंड नादौन के साथ लगती मार्केट में अचानक दो गुटों में लात मुक्के चलने से माहौल तनावपूर्ण हो गया। घटना सोमवार दोपहर की है। नादौन बस अड्डे पर किसी बात को लेकर युवाओं में कहासुनी हो गई और बात हाथापाई तक पहुंच गई। आपस में इन युवाओं ने एक दूसरे पर लात मुक्के बरसाना शुरू कर दिए।
पुलिस को जैसे ही इस बात की भनक लगी तो ये लोग बस स्टैंड से भाग गए। दोपहर बाद फिर बस स्टैंड के साथ लगती मार्केट में दो दर्जन से अधिक युवाओं ने दूसरे गुट के तीन युवाओं पर लात मुक्के बरसाते हुए जोरदार हमला कर दिया। इस घटना में तीन लोगों को गंभीर चोटें आई हैं। फिर से पुलिस को इस घटना के बारे में सूचना दी गई लेकिन पुलिस के पहुंचते ही इस घटना में शामिल लड़के भाग गए। थाना प्रभारी नादौन बीआर शर्मा ने कहा कि सूचना मिलते ही पुलिस घटना स्थल पर पहुंच गई थी लेकिन हुड़दंगियों को पुलिस की भनक लगते ही वह घटना स्थल से भागने में कामयाब हो गए। उन्होंने कहा कि मामले में छानबीन जारी है।

15जेएनडी20-नायब तसलीदार को ज्ञापन सौंपते हुए विभिन्न संगठनों के पदाधिकारीगण। संवाद
विज्ञापन