{"_id":"66db13cbe651dbad6f00a641","slug":"two-government-buses-stopped-within-a-radius-of-one-kilometer-questions-on-fitness-test-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1004-135248-2024-09-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: एक किमी के दायरे में हांफ गई दो सरकारी बसें, फिटनेस जांच पर सवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: एक किमी के दायरे में हांफ गई दो सरकारी बसें, फिटनेस जांच पर सवाल
विज्ञापन
कंज्याण हमीरपुर रूट की सरकारी बस लंबलू शनिदेव मंदिर के पास हुई खराब। संवाद।
पिछले कुछ दिन से बीच रूट में लगातार खड़ी हो जा रहीं बसें, यात्री हो रहे परेशान
संवाद न्यूज एजेंसी
हमीरपुर। बरसात के दिनों में एचआरटीसी की बसों में यात्रियों के लिए सफर आफत बन रहा है। जिले में शुक्रवार को दो एचआरटीसी की बसें बीच रूट में हांफ गई। पिछले कुछ दिन से बसों के हांफने की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं। ऐसे में बसों की फिटनेस जांच की प्रक्रिया पर सवाल उठ रहे हैं। लंबलू में एक किलोमीटर के दायरे में शुक्रवार को दो सरकारी बसें हांफ गईं। बस को रूट पर भेजने से पूर्व एचआरटीसी की वर्कशॉप में इसकी जांच की जाती है लेकिन जांच के बावजूद बसों के बीच रूट में हांफने से फिटनेस जांच की व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं। हालांकि, निगम के अधिकारियों का यह तर्क है कि कई बार बसों में तकनीकी खामी अचानक आ जाती है। हमीरपुर शिमला रूट पर साढ़े छह बजे सुबह बस स्टैंड से निकलने के बाद सात बजे के करीब लंबलू के सरली के पास हांफ गई। इस बस के एयर ड्रायर में तकनीकी खामी आ गई थी। यहां पर सवारियों के नई बस भेजी गई। काफी देर तक सवारियों को यहां पर दिक्कतों का सामना करना पड़ा। जबकि, कंज्याण हमीरपुर रूट पर 10 बजे के करीब लंबलू शनिदेव मंदिर के पास हमीरपुर आते वक्त बस हांफ गई। इस बस में इलेक्टि्रकल खामी आ गई थी। दोपहर तक यह बस यहीं पर पार्क रही। हमीरपुर आने वाले यात्रियों को यहां पर दिक्कतों का सामना करना पड़ा। लोग निजी बसों और अन्य वाहनों के जरिये गंतव्य तक पहुंचे। सरकारी बसों के लगातार रूट पर हांफने से यात्रियों को पिछले कुछ दिनों से जिले में दिक्कतें पेश आ रही हैं। वहीं, एचआरटीसी मंडल हमीरपुर के डीएम राजकुमार पाठक ने कहा कि शिमला के लिए दूसरी बस भेजी गई है। बस की मरम्मत कर दी गई है। यात्रियों को दिक्कत पेश न आए, यह सुनिश्चित किया जा रहा है।