फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Two female teachers got into a fight over cleaning clothes, one got injured and fell down

Hamirpur (Himachal) News: 100 मीटर दौड़ में प्रद्युमन और प्रज्ञा प्रथम

Fri, 11 Oct 2024 01:09 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 11 Oct 2024 01:09 AM IST
विज्ञापन
Two female teachers got into a fight over cleaning clothes, one got injured and fell down
सिथेंटिक ट्रैक अणु में आयोजित अंडर-19 जिला स्तरीय एथलीट प्रतियोगिता के शुभारंभ पर खिलाडिय़ों को
खेल मैदान अणु में अंडर-19 छात्र-छात्रा जिलास्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
हमीरपुर। राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला हमीरपुर में आयोजित जिलास्तरीय अंडर-19 छात्र-छात्रा खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ खेल मैदान अणु में हुआ। शुभारंभ पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व समाज सेवी डॉक्टर पुष्पेंद्र वर्मा बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। प्रधानाचार्य पूनम चौहान ने मुख्यातिथि को पुष्पगुच्छ देकर मुख्य अतिथि को सम्मानित किया। मुख्यातिथि ने कहा कि खेलें न केवल तन को फिट रखती हैं बल्कि मन को भी स्वस्थ रखती हैं। प्रधानाचार्य ने तीन दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का ब्योरा प्रस्तुत किया। उन्होंने कहा कि खेलकूद प्रतियोगिता में 47 स्कूलों के 232 स्कूलों के खिलाड़ी दौड़, ऊंची कूद, लंबी कूद, जैवलिन थ्रो, डिस्कस थ्रो में भाग लेंगे। प्रतियोगिता के समन्वयक राजेंद्र शर्मा ने कहा कि छात्र वर्ग की 100 मीटर दौड़ में प्रद्युमन प्रथम, छात्रा वर्ग में प्रज्ञा प्रथम, छात्र वर्ग की 1500 दौड़ में 0ईशांत ठाकुर प्रथम, शायना प्रथम, छात्र वर्ग की लंबी कूद में अमर व छात्रा वर्ग में प्रज्ञा वशिष्ट प्रथम, ऊंची कूद में अक्षित कुमार व दक्षी प्रथम, शॉट पुट में लवनीत शारदा और दक्षिता शर्मा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। उन्होंने कहा कि प्रतियोगिता के दूसरे दिन सेमीफाइनल मुकाबले होंगे। इस मौके पर नगर परिषद अध्यक्ष मनोज मिन्हास, पार्षद हर्ष कालिया, ऑल इंडिया कांग्रेस ब्रिगेड के अध्यक्ष अरविंद बनियाल, युवा कांग्रेस के रोहित व अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed