{"_id":"6265a054dc11f90588531975","slug":"two-cowsheds-in-bhoranj-burnt-forest-in-mathani-hamirpur-hp-news-sml4067226188","type":"story","status":"publish","title_hn":"भोरंज में दो गोशालाएं, मटाहणी में जला जंगल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भोरंज में दो गोशालाएं, मटाहणी में जला जंगल
विज्ञापन
बल्ह गांव में राख हुई गोशाला।
- फोटो : Hamirpur-HP
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पट्टा (हमीरपुर)। विकास खंड भोरंज के दो गांवों में दो गोशालाएं आग की भेंट चढ़ गई हैं। ग्राम पंचायत नंधन के कसियाणा गांव में शनिवार शाम को एक गोशाला जल गई है। हालांकि, अंदर बंधे पशुओं को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। पीड़ित सोमा देवी का कहना है कि पशुओं के लिए रखा घास जल गया। उन्हें एक लाख का नुकसान हुआ है। आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। वहीं, पट्टा के समीप ग्राम पंचायत खरबाड़ के दरुण गांव में रविवार सुबह बिजली के शार्ट सर्किट के कारण सुनीति देवी की गोशाला जलकर राख हो गई।
गांववासियों के सहयोग से आग को काबू पा लिया गया, लेकिन इस अग्निकांड में पशुओं का चारा और गोशाला जलकर राख हो गई। वहीं, जिला मुख्यालय के साथ लगते मटाहणी जंगल में आग लगने से हजारों की वन संपदा राख हो गई। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया।
वहीं, दोसड़का में लकड़ी के ढेर में आग लगने से हजारों का नुकसान हुआ है। दमकल विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया और साथ लगते मकानों को आग की चपेट में आने से बचाया। जिला अग्निशमन अधिकारी राजेंद्र चौधरी ने कहा कि आग पर काबू पा लिया गया है। उन्होंने लोगों से घासनियों में आग न लगाने और गर्मियों में विशेष ध्यान रखने का आग्रह किया।