फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Two accused of assault arrested after complaint from ADM and SP

एडीएम व एसपी से शिकायत के बाद मारपीट के दो आरोपी गिरफ्तार

Sun, 19 Jun 2022 11:27 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 19 Jun 2022 11:27 PM IST
विज्ञापन
अवाहदेवी (हमीरपुर)। ग्राम पंचायत समीरपुर के संगरोह गांव में लोहे की गैंती से हमला करने और जान से मारने की धमकी देने के दो आरोपियों को पुलिस ने शिकायत के चार दिन बीत जाने के बाद गिरफ्तार कर लिया है। पीड़ित पक्ष हमले के तीन दिन बाद एसपी और एडीएम से मिले और न्याय की गुहार लगाई, जिस पर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। रविवार को उन्हें अदालत में पेश किया। जहां से अदालत ने दोनों आरोपियों को दो दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया है।
विज्ञापन

पुलिस चौकी अवाहदेवी में 15 जून को मारपीट का मामला दर्ज हुआ था। ग्राम पंचायत समीरपुर के संगरोह गांव के रमेश चंद पुत्र हीरा लाल ने पुलिस चौकी अवाहदेवी में शिकायत दर्ज करवाई है कि वह अपने बाथरूम के साथ शौचालय का काम कर रहा था और उसके पड़ोसी प्यार चंद व उसके भाई प्रकाश चंद ने उस पर गैंती से हमला बोल दिया।
विज्ञापन

हमले में उसके सिर पर चोटें आई हैं और बाजू में भी फ्रेक्चर है। पुलिस ने घायल रमेश चंद का मेडिकल करवाया और भोरंज अस्पताल में उपचार भी करवाया, लेकिन शिकायत के तीन दिन बीत जाने के बावजूद आरोपियों के खिलाफ कोई कार्रवाई न होने पर पीड़ित ने शुक्रवार को जिला दंडाधिकारी व पुलिस अधीक्षक से न्याय की गुहार लगाई। उसके बाद भोरंज पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार किया है। एसएचओ भोरंज सूरम सिंह ने कहा कि आरोपियों को गिरफ्तार करके अदालत में पेश किया गया। जहां से उन्हें दो दिन की पुलिस रिमांड मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed