फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   tullu pump create water problem

लॉकडाउन का फायदा उठाकर टुल्लू पंप लगा रहे लोग, पानी की किल्लत

Wed, 15 Apr 2020 09:54 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 15 Apr 2020 09:54 PM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। गर्मियां शुरू होते ही कई क्षेत्रों में पानी की किल्लत आना शुरू हो गई है। इसका मुख्य कारण नलों से सीधे टुल्लू पंप का प्रयोग करना भी है। लॉकडाउन में लोग विभागीय अधिकारियों और कर्मचारियों की मजबूरी का फायदा उठाकर नल से सीधा टुल्लू पंप लगा रहे हैं। क्योंकि इस लॉकडाउन में विभागीय अधिकारी और कर्मचारी सुचारु रूप से निरीक्षण नहीं कर पा रहे हैं। इस बात का फायदा कुछ लोग उठाकर नलों में टुल्लू पंप का प्रयोग कर रहे हैं। ग्राम पंचायत पंचायत चमनेड़ के वार्ड 2 में भी कई घरों में पानी की किल्लत चल रही है।
विज्ञापन

इसके अलावा अन्य गांवों में भी पानी की आपूर्ति सुचारु न होने से लोगों को समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। लेकिन, कुछ लोग बिना खौफ के टुल्लू पंप का प्रयोग कर पूरी सप्लाई अपनी ओर खींच रहे हैं और शेष नलों में पानी की आपूर्ति नहीं हो रही है। इसके साथ ही नलों में मटमैले पानी की आपूर्ति भी हो रही है। लोग जल संग्रहण टैंकों को भी पेयजल से भर रहे हैं। ग्रामीणों में राजकुमार, राजेश कुमार, विजय कुमार, अशोक कुमार ने विभागीय अधिकारियों और कर्मचारियों से गांवों में औचक निरीक्षण करने और पेयजल सप्लाई सुचारु करने की मांग की है।
विज्ञापन

इस संबंध में कनिष्ठ अभियंता जल शक्ति विभाग लंबलू राकेश लखनपाल का कहना है कि लॉकडाउन के चलते अभी निरीक्षण नहीं कर पा रहे हैं। इसके बाद निरीक्षण सुचारु रहेगा। अगर टुल्लू पंप का प्रयोग हो रहा है तो वार्ड सदस्य या पंचायत प्रतिनिधि इस पर संज्ञान ले सकते हैं। उन्होंने लोगों से आग्रह किया है कि टुल्लू पंप का प्रयोग न करें अन्यथा पकड़े जाने पर उचित कार्रवाई होगी। टैंकों की सफाई और क्लोरीनेशन समय-समय पर की जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed