{"_id":"611e66a28ebc3e79c006aa1d","slug":"truck-driver-attacked-with-sticks-and-stones-father-son-assaulted-employee-hamirpur-hp-news-sml380903314","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक चालक पर डंडे और पत्थर से हमला, कर्मचारी से पिता-पुत्र ने की मारपीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रक चालक पर डंडे और पत्थर से हमला, कर्मचारी से पिता-पुत्र ने की मारपीट
विज्ञापन
हमीरपुर। पुलिस थाना सदर के तहत मारपीट के दो मामले दर्ज हुए हैं। पहले मामले में शिकायतकर्ता निवासी गांव पन्याला डाकघर ख्याह तहसील और जिला हमीरपुर ने शिकायत दर्ज करवाई है कि बुधवार को वह अपने घर से ड्यूटी के लिए जा रहा था तो रास्ते में उसके गांव के एक व्यक्ति व उसके लड़के ने रास्ता रोककर मारपीट की तथा फोन भी तोड़ दिया।
इस मारपीट में उसे चोटें आई हैं। दूसरे मामले में बरमाणा से शाहपुर सीमेंट लेकर जा रहे ट्रक चालक को बाईपास हमीरपुर पर किसी अंजान व्यक्ति ने पीट दिया। शिकायतकर्ता ट्रक चालक निवासी गांव और डॉ. सुन्हाणी तहसील झंड़ूता जिला बिलासपुर ने शिकायत दर्ज करवाई है कि वीरवार सुबह वह जब बाईपास हमीरपुर पर एक बाबड़ी के पास रुका तो एक अंजान व्यक्ति ने उस पर पत्थर और डंडे से प्रहार किया। जब वह वहां से भागने लगा तो उस व्यक्ति ने उसे रोककर गाली गलौज व मारपीट की और धमकी देकर चला गया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विजय सकलानी ने कहा कि दोनों मामले दर्जकर छानबीन की जा रही है।