फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Trees fell on the road due to landslide stalled the movement

भूस्खलन से सड़क पर गिरे पेड़ आवाजाही ठप

Tue, 20 Jul 2021 11:51 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 20 Jul 2021 11:51 PM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। जिले में खराब मौसम के चलते हुए भूस्खलन से सड़कें अवरुद्ध हुई हैं। इनमें एचआरटीसी के छह रूट भी बंद हुए हैं। सोमवार को हुई मूसलाधार बारिश से जिले के नौ मार्ग बंद हो गए थे। इससे इन सड़कों पर चलने वाले परिवहन निगम के छह रूट प्रभावित रहे। निगम को नुकसान झेलना पड़ा है। मंगलवार को भी जिलेभर में बादल छाये रहे और रुक-रुक कर बारिश होती रही।
विज्ञापन

डिडवीं टिक्कर-ताल मार्ग पर वटवृक्ष की एक बड़ी शाखा टूट कर सड़क पर गिर गई। इससे सड़क अवरुद्ध हो गई। अपर कोहली से कसीरी सड़क पर कल्लर के पास भूस्खलन होने से मलवा सड़क पर आ गिरा। वहीं, भोटा से ताल जाने वाली सड़क पर भी एक बड़ा पेड़ गिरने से गाड़ियों की आवाजाही रुक गई। कर्मचारियों ने पेड़ों को काटकर सड़क पर आवाजाही सुचारु की और जेसीबी की मदद से मार्ग को दोबारा शुरू करवाया।
विज्ञापन

लोक निर्माण विभाग के कनिष्ठ अभियंता सुरेश कुमार ने कहा कि उनके कार्य क्षेत्र में सड़कों को खोल दिया है। उधर, एचआरटीसी हमीरपुर के डीडीएम विवेक लखनपाल ने कहा कि छह रूट सड़कें बंद होने के कारण प्रभावित हुए हैं। कहा कि सड़कें खुलने पर इन रूटों को चालू कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed