{"_id":"68e4195b5510691f3107b943","slug":"trees-fell-on-power-lines-breaking-16-poles-and-disrupting-28-transformers-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1005-169155-2025-10-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: बिजली के तारों पर पेड़ गिरने से 16 खंभे टूटे, 28 ट्रांसफार्मर ठप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: बिजली के तारों पर पेड़ गिरने से 16 खंभे टूटे, 28 ट्रांसफार्मर ठप
Tue, 07 Oct 2025 01:02 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Tue, 07 Oct 2025 01:02 AM IST
विज्ञापन
नियाटी में बिजली लाइनों को ठीक करता बिजली कर्मी। स्रोत : जागरूक पाठक
हमीरपुर। दो दिन से लगातार हो रही बारिश से जनजीवन प्रभावित हो गया है। बारिश और आंधी के कारण जिले के कई क्षेत्रों में बिजली के तारों पर पेड़ गिरने से 16 खंभे गिर गए, जिससे सैकड़ों घरों की बिजली बाधित हो गई।
सोमवार की बारिश से जिलेभर में करीब 137 ट्रांसफार्मर प्रभावित हुए हैं, जिनमें से 109 ट्रांसफार्मरों में बिजली बोर्ड के कर्मियों ने दोपहर तक आपूर्ति बहाल कर दी। अब मात्र 28 ट्रांसफार्मर प्रभावित हैं। इनमें बड़सर का एक, नादौन के 22 और हमीरपुर के पांच ट्रांसफार्मर शामिल हैं।
बारिश के चलते कई क्षेत्रों में तो रविवार रात से ही बिजली सेवा बाधित है। इसके अलावा कुछ स्थानाें पर पांच से छह घंटे तक बिजली बाधित होने के कारण लोगों को परेशानी झेलनी पड़ी। वहीं, बिजली बोर्ड का दावा है कि शाम तक बिजली सेवाओं को बहाल कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
बिजली बोर्ड के एसई आशीष कपूर ने बताया कि सुबह करीब 137 ट्रांसफार्मर प्रभावित थे, जिनमें से 109 को ठीक कर लिया है। बाकी के ट्रांसफार्मरों से भी बिजली सेवा को जल्द बहाल किया जाएगा। करीब दस लाख रुपये का नुकसान बोर्ड को हुआ है। उन्होंने बताया कि जहां-जहां बिजली के खंभे टूटे हैं, वहां पर अन्य लाइनों से उपभोक्ताओं को बिजली सेवाएं दी जा रही हैं।
रंगस और जोलसप्पड़ में बिजली गुल
रंगस (हमीरपुर)। बिजली उपमंडल रंगस के तहत नियाटी के पास बिजली के पोल और बिजली लाइनों के क्षतिग्रस्त होने से रविवार रात से ही रंगस और जोलसप्पड़ क्षेत्र में बिजली गुल है। सूचना मिलते ही बोर्ड ने मरम्मत कार्य शुरू कर दिया है। कनिष्ठ अभियंता सुरेश ने बताया कि जोलसप्पड़ फीडर के तहत नियाटी के पास रात को आंधी से बिजली पोल व बिजली लाइनें क्षतिग्रस्त हो गई हैं। उन्होंने बताया कि बोर्ड की ओर से मरम्मत कार्य शुरू कर दिया गया है, जल्द ही बिजली सप्लाई बहाल कर दी जाएगी। संवाद