{"_id":"6543f8a748e2b4bdf80feaf7","slug":"traffic-will-remain-one-way-during-asian-rafting-championship-hamirpur-hp-news-c-94-1-ssml1008-12818-2023-11-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: एशियन राफ्टिंग चैंपियनशिप के दौरान वन-वे रहेगी ट्रैफिक व्यवस्था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: एशियन राफ्टिंग चैंपियनशिप के दौरान वन-वे रहेगी ट्रैफिक व्यवस्था
विज्ञापन
हमीरपुर। विधानसभा क्षेत्र नादौन में आयोजित होने वाली एशियन राफ्टिंग चैंपियनशिप के दौरान नादौन शहर में यातायात को सुचारु बनाए रखने के लिए जिला दंडाधिकारी हेमराज बैरवा ने विशेष आदेश जारी किए हैं। इन आदेशों के अनुसार नादौन शहर में 3 से 5 नवंबर तक की अवधि के दौरान नेशनल हाईवे-70 पर लेबर चौक से कोहला कलूर बिलकलेश्वर महादेव सड़क पर वन-वे ट्रैफिक की व्यवस्था लागू रहेगी। इस दौरान रामलीला ग्राउंड नो पार्किंग जोन रहेगा। इसके अलावा जैन मुहल्ला से पत्तन बाजार मार्ग, पेट्रोल पंप से सेरी स्कूल मार्ग और मेन बाजार से चुगाला चौक मार्ग को नो एंट्री जोन घोषित किया गया है।
जिला दंडाधिकारी ने सभी वाहन चालकों से चैंपियनशिप के दौरान नादौन शहर में यातायात को सुचारु बनाए रखने में सहयोग का आग्रह किया है। उपायुक्त ने बताया कि इस प्रतियोगिता में नेपाल, भूटान, कजाकिस्तान तीन विदेशी टीमें, भारतीय सेना, बीएसएफ, कर्नाटक व सिक्कम समेत कुल 24 विभिन्न टीमें भाग लेंगी। नादौन से लेकर चंबापत्तन तक कुल 25 किलोमीटर का सफर बहती लहरों के साथ तय होगा। राज्य आपदा दल, पुलिस बल समेत बचाव के लिए भारतीय सेना के एक हेलिकाप्टर की व्यवस्था रहेगी। विजेता टीमों को ट्रॉफी और पदक से नवाजा जाएगा। इस आयोजन के लिए 70 लाख रुपये का बजट रखा गया है। तीन नवंबर को सुबह साढ़े आठ बजे एचपीटीडीसी के चेयरमैन आरएस बाली इसका शुभारंभ करेंगे, जबकि 5 नवंबर को उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री प्रतियोगिता का समापन करेंगे। पुरुष, महिला और मिश्रित राफ्टिंग में तीन श्रेणियों में यह प्रतियोगिता होगी। कोहला में वाटर स्पोर्ट्स कांप्लेक्स के निर्माण के लिए 25 कनाल भूमि चिह्नित की गई है, जबकि शेष भूमि का एफसीए केस बनाकर वन विभाग को भेजा गया है। जल्द यहां पर सुंदर व आलीशान वाटर स्पोर्ट्स कांप्लेक्स बनेगा।
-- -