{"_id":"ddb2ddbf6bbba2af19aad1b410431e6d","slug":"tower-batterries-theft-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोबाइल टावर की बैटरियां चुराते दो दबोचे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोबाइल टावर की बैटरियां चुराते दो दबोचे
ब्यूरो,अमर उजाला/हमीरपुर
Updated Thu, 10 Dec 2015 11:04 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हमीरपुर। पुलिस चौकी गलोड़ के अंतर्गत एक निजी दूरसंचार कंपनी के मोबाइल टावर से बैटरियां चुराने के दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। दोनों को पुलिस ने सूचना मिलते के बाद मौके पर दबोचा है। दोनों को गिरफ्तार कर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। दोनों आरोपी शुक्रवार को कोर्ट में पेश किए जाएंगे।
विज्ञापन
सुखविंद्र सिंह पुत्र पंजाब सिंह निवासी बिझड़ जिला हमीरपुर ने शिकायत दर्ज करवाई है कि वह निजी दूरसंचार कंपनी में बतौर तकनीशियन कार्यरत है। बुधवार रात करीब 12 बजे उसे मोबाइल टावर से बैटरियां चुराते हुए दो लोगों को देखा। इसकी सूचना उसने पुलिस को दी। पुलिस ने तुरंत मौके पर पहुंचकर चोरी कर रहे दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों आरोपियों ने पूछताछ के दौरान अपना नाम विजय कुमार पुत्र गोली राम निवासी मलथेड़ जिला मंडी और राजू उर्फ शेर सिंह पुत्र नयाल सिंह निवासी कुकड़ा जामू जिला मंडी बताया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ चोरी का मामला दर्जकर कार्रवाई शुरू कर दी है। दोनों आरोपियों को शुक्रवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन
उधर, एसएचओ बड़सर शशिपाल का कहना है कि पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों आरोपियों को शुक्रवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा।