फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Touni Devi's Ansh Thakur selected for national basketball competition

Hamirpur (Himachal) News: टौणी देवी का अंश ठाकुर राष्ट्रीय बास्केटबाल स्पर्धा के लिए चयनित

Thu, 04 Jan 2024 12:39 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 04 Jan 2024 12:39 AM IST
विज्ञापन
Touni Devi's Ansh Thakur selected for national basketball competition
टौणी देवी का अंश ठाकुर राष्ट्रीय बास्केटबाल स्पर्धा को चयनित
टौणी देवी (हमीरपुर)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला टौणी देवी के आठवीं कक्षा के छात्र अंश ठाकुर का चयन राष्ट्रीय बास्केटबाल स्कूली अंडर-14 प्रतियोगिता के लिए हुआ है। वह प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए छत्तीसगढ़ रवाना हो गया है। छोटी उम्र में राष्ट्र स्तर की प्रतियोगिता में चयनित होने पर परिजन, ग्रामीण, रिश्तेदार काफी उत्साहित हैं।
विज्ञापन


अंश ठाकुर राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला टौणी देवी में आठवीं कक्षा में पढ़ता है तथा महज 13 वर्ष की आयु में ही बास्केटबाल की राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए चयनित हुआ है। अंडर 14 प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए वह छत्तीसगढ़ के राजनांद गांव रवाना हो गया है, वहां पर 4 से 8 जनवरी तक होने वाली राष्ट्रीय बास्केटबाल प्रतियोगिता में भाग लेगा। पिता अशोक ठाकुर, माता अनीता देवी के साथ ही दादा-दादी अन्य परिजनों एवं रिश्तेदारों ने अंश के छोटी उम्र में बड़ी उपलब्धि हासिल करने पर खुशी जाहिर की है। प्रधानाचार्य रजनीश रांगड़ा के साथ ही शारीरिक शिक्षक संजय ठाकुर ने भी परिजनों को बधाई दी है। उन्होंने बताया कि अंश ठाकुर स्कूल का होनहार छात्र है। ग्राम पंचायत बारीं टौणी देवी के प्रधान रविंद्र ठाकुर ने बताया कि अंश ठाकुर की उपलब्धि पर सभी को नाज है तथा वह बारी पंचायत के छत्रैल गांव का निवासी है। उन्होंने उम्मीद जताई है कि छात्र छत्तीसगढ़ में भी और बेहतर प्रदर्शन करेगा तथा घर आने पर उसे सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed