फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Today is the last day for nomination, so far one candidate has filled the form.

Hamirpur (Himachal) News: नामांकन का आज अंतिम दिन, अभी तक एक उम्मीदवार ने भरा पर्चा

Thu, 20 Jun 2024 05:29 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 20 Jun 2024 05:29 PM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। विधानसभा क्षेत्र 38-हमीरपुर के उपचुनाव के लिए वीरवार को भी किसी उम्मीदवार ने अपना नामांकन पत्र दाखिल नहीं किया। इस उपचुनाव के लिए 14 जून से आरंभ हुई नामांकन प्रक्रिया की समाप्ति के लिए मात्र एक ही दिन शेष है और अभी तक केवल एक ही प्रत्याशी ने पर्चा भरा है। भाजपा प्रत्याशी आशीष शर्मा ने पर्चा भर दिया है जबकि कांग्रेस प्रत्याशी डाक्टर पुष्पेंद्र वर्मा शुक्रवार को पर्चा भरेंगे। एसडीएम एवं विधानसभा क्षेत्र 38-हमीरपुर के निर्वाचन अधिकारी मनीष कुमार सोनी ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग ने नामांकन पत्र दाखिल करने की अंतिम तिथि 21 जून निर्धारित की है। उन्होंने बताया कि 21 जून दोपहर बाद 3 बजे तक प्राप्त नामांकन पत्रों की जांच सोमवार 24 जून को होगी तथा 26 जून तक नामांकन पत्र वापस लिए जा सकेंगे। उन्होंने बताया कि मतदान 10 जुलाई को सुबह 7 से सायं 6 बजे तक होगा। जबकि, मतगणना 13 जुलाई को होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed