{"_id":"5fd39c4f8ebc3e3bfe5005f2","slug":"three-vechiels-demage-hamirpur-hp-news-sml3542196129","type":"story","status":"publish","title_hn":"तेजरफ्तार कार ने बाइक, स्कूटी को मारी टक्कर, वाहन क्षतिग्रस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तेजरफ्तार कार ने बाइक, स्कूटी को मारी टक्कर, वाहन क्षतिग्रस्त
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नादौन(हमीरपुर)। स्थानीय कस्बे में नादौन-हमीरपुर सड़क पर एक तेजरफ्तार कार ने पहले सड़क किनारे पैरापिट को टक्कर मार दी। इसके बाद कार ने साथ खड़ी एक बाइक और स्कूटी को भी टक्कर मार दी। गनीमत यह रही कि इस हादसे में कोई घायल नहीं हुआ।
नादौन सब्जी मंडी के बाहर शुक्रवार को उस में अफरातफरी का माहौल बन गया, जब हमीरपुर से नादौन की तरफ आ रही एक कार ने पैरापिट को टक्कर मारने के बाद, वहीं खड़ी एक बाइक और स्कूटी को भी टक्कर मार दी।
इस दुर्घटना में कोई भी घायल नहीं हुआ, लेकिन तीनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। सब्जी मंडी के साथ यहां पर नादौन तहसील कार्यालय होने के कारण लोगों की काफी आवाजाही रहती है, लेकिन हादसे के समय वहां पर कोई भी मौजूद न होने के कारण एक बड़ी दुर्घटना होने से बच गई। दुर्घटनाग्रस्त हुई बाइक और स्कूटी के मालिक भी उस समय नादौन तहसील में कार्य करवाने के लिए गए हुए थे। टक्कर इतनी जोरदार थी कि उसका शोर सुनकर सभी घटनास्थल की ओर भागे, परंतु इस घटना में कार चालक समेत कोई भी व्यक्ति घायल नहीं हुआ है। मौका पर पहुंचे एएसआई विक्रम सिंह ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है।