फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   three shop seel

मास्क और सोशल डिस्टेंसिंग की अवहेलना पर क्लीनिक और दो दुकानें सील

Wed, 29 Apr 2020 09:48 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 29 Apr 2020 09:48 PM IST
विज्ञापन
जाहू (हमीरपुर)। भोरंज प्रशासन की ओर से कर्फ्यू में ढील के दौरान निश्चित सामाजिक दूरी का पालन न करने पर तीन दुकानों को सील कर दिया है। इसमें एक हेल्थ क्लीनिक, एक सब्जी और एक राशन की दुकान शामिल है। प्रशासन की इस कार्रवाई की सूचना जैसे ही अन्य दुकानदारों को मिली तो बाजार में हड़कंप मच गया। एसडीएम भोरंज डॉ. अमित शर्मा बुधवार को पुलिस विभाग के साथ उपमंडल के विभिन्न बाजारों में कोरोना वायरस से बचाव को लेकर जारी एडवाइजरी का निरीक्षण कर रहे थे। कर्फ्यू में ढील के दौरान सुबह 7 बजे से 11 बजे के बीच जैसे ही वह जाहू कस्बा पहुंचे तो उन्होंने हेल्थ क्लीनिक में भारी भीड़ देखी। कई लोग जो क्लीनिक में उपचार के लिए आए थे न तो उन्होंने मास्क पहने थे और न ही निश्चित सामाजिक दूरी का पालन किया था।
विज्ञापन

इस पर एसडीएम और पुलिस विभाग ने क्लीनिक के डॉक्टर से पूछताछ की और नियमों की अवहेलना करना पर क्लीनिक को सील कर दिया। इसी तरह बाजार में दो किराना दुकानों पर भी भारी भीड़ पाई गई। यहां पर भी मास्क और सामाजिक दूरी की अवहेलना पर दोनों दुकानों को सील कर दिया गया।
विज्ञापन

सुबह 7 से लेकर 11 बजे के बीच एसडीएम ने उपमंडल के जाहू, बस्सी, तरक्वाड़ी, पट्टा, लदरौर, भरेडी, चंदरूही, सुलगवान, भौर में जैसे ही दबिश दी तो दुकानदारों में हड़कंप मच गया। कार्रवाई को देख कई दुकानदार दुकान से बाहर निकल ग्राहकों को सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने के लिए लाइनों में खड़ा करते दिखे। इस दौरान पुलिस ने बिना कर्फ्यू पास के सड़कों पर दौड़ रहे 20 वाहनों के चालान भी किए। उधर, एसडीएम डॉ. अमित शर्मा ने कहा कि कोविड-19 को लेकर जारी एडवाइजरी का पालन करना सभी देशवासियों का फर्ज है। सरकार ने पहले ही स्पष्ट किया है कि बिना मास्क और सोशल डिस्टेंसिंग की अवहेलना करने पर सख्ती कार्रवाई होगी। उन्होंने कहा कि सील की गई दुकानों को 3 मई लॉकडाउन अगर खुलता है तो दुकानों को भी खोलने पर विचार किया जाएगा। इस दौरान उनके साथ जाहू पुलिस चौकी प्रभारी केवल सिंह भी विशेष रूप से उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed