फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Three parking lots got bid for more than eight and a half lakh rupees

Hamirpur (Himachal) News: तीन पार्किंग स्थल को साढ़े आठ लाख रुपये से ज्यादा लगी बोली

Mon, 27 Mar 2023 11:48 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 27 Mar 2023 11:48 PM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। नगर परिषद हमीरपुर ने सोमवार को अपने तीन पार्किंग स्थलों की खुली बोली लगाई। तीनों पार्किंग स्थल एक वर्ष की अवधि के लिए ठेकेदार को करीब 8.66 लाख रुपये में आवंटित किए गए। वार्ड नंबर 2 पीडब्ल्यूडी कॉलोनी के समीप पार्किंग 3.50 लाख रुपये में नीलाम हुई। इस पार्किंग स्थल को ठेकेदार आदित्य ठाकुर ने उच्च बोली लगाकर हासिल किया। सब्जी मंडी में निर्मित पार्किंग स्थल को राजेश पुरी ने 3.01 लाख रुपये में हासिल किया जबकि सराय के समीप वाली पार्किंग स्थल को नरेंद्र चोपड़ा ने 2.15 लाख रुपये की उच्च बोली लगाकर हासिल किया। इन तीनों पार्किंग स्थल की बोली पर 18 फीसदी जीएसटी अलग से देना होगा। उधर, नगर परिषद हमीरपुर के उपाध्यक्ष संदीप भारद्वाज ने बताया कि नगर परिषद के तीन पार्किंग स्थल सोमवार को खुली बोली के आधार पर आवंटित किया गया। अब मंगलवार को शहर की सफाई के कार्य के टेंडर खुलेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed