फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   three panchyant free from containment zone

तीन ग्राम पंचायतों के 9 वार्ड और दो गांव कंटेनमेंट जोन से मुक्त

Wed, 27 May 2020 09:15 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 27 May 2020 09:15 PM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। कोरोना वायरस संक्रमण के मामले सामने आने के बाद कंटेनमेंट जोन घोषित किए गए हमीरपुर उपमंडल की ग्राम पंचायत कक्कड़ तथा चरियां दी धार के 9 वार्ड तथा सुजानपुर उपमंडल की ग्राम पंचायत बजरोल के दो गांवों को कंटेनमेंट से विमुक्त (डी-नोटिफाई) कर दिया गया है। इस आशय के आदेश जिला दंडाधिकारी हरिकेश मीणा ने जारी किए हैं। हमीरपुर उपमंडल के सिहरी गांव में कोरोना संक्रमण का मामला सामने आने के उपरांत ग्राम पंचायत कक्कड़ के सभी पांच वार्ड तथा ग्राम पंचायत चरियां दी धार के वार्ड नंबर-1 (भरियां दी धार), वार्ड नंबर-2 (लंबरा दी धार), वार्ड नंबर-3 (रंगड़ियां दी धार) और वार्ड नंबर-4 (पुराली) को कंटेनमेंट जोन घोषित किया गया था।
विज्ञापन

इसी प्रकार सुजानपुर उपमंडल के बजरोल और पलभु गांव में कोरोना संक्रमण के मामले सामने आने के उपरांत ग्राम पंचायत बजरोल के बजरोल व पलभु गांवों को कंटेनमेंट जोन बनाया गया था। आदेशों में कहा गया है कि इन क्षेत्रों में इस महामारी के संक्रमण को और फैलने से रोकने के लिए एक्टिव केस फाइंडिंग अभियान चलाया गया और इस दौरान तथा 14 दिनों की अवधि बीत जाने पर भी यहां संक्रमण का कोई नया मामला सामने नहीं आया है। ऐसे में इन क्षेत्रों को कंटेनमेंट जोन में रखने की आवश्यकता नहीं है और इससे विमुक्त (डी-नोटिफाई) किया जाता है। इन क्षेत्रों में अब जिला के अन्य सामान्य भागों की तरह कर्फ्यू में ढील अवधि के दौरान विभिन्न गतिविधियों की अनुमति रहेगी।
विज्ञापन

हमीरपुर उपमंडल की उपरोक्त पंचायतों में यह आदेश 27 मई तथा सुजानपुर उपमंडल की उक्त पंचायत में तुरंत प्रभाव से लागू माने जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed