फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   three more positive in district hamirpur

हमीरपुर शहर समेत जिले में कोरोना संक्रमण के तीन नए मामले

Tue, 04 Aug 2020 10:39 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 04 Aug 2020 10:39 PM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। नगर परिषद हमीरपुर के वार्ड नंबर एक कृष्णानगर और सुजानपुर नगर परिषद के वार्ड नंबर तीन के बाद अब हमीरपुर मुख्यालय पर भी कोरोना संक्रमण ने दस्तक दे दी है। जिले हमीरपुर में कोरोना संक्रमण के तीन नए मामले सामने आए हैं। इन नए मामलों के साथ जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या 318 पहुंच गई है। जिले में 285 कोरोना संक्रमित स्वस्थ हुए हैं और तीन की पूर्व में मौत हुई है। वर्तमान में जिला में कोरोना संक्रमितों के सक्रिय मामलों की संख्या 30 हो गई है।
विज्ञापन

नगर परिषद हमीरपुर के वार्ड नंबर दो का रहने वाला 35 वर्षीय युवक 26 जुलाई को हरियाणा के रेवाड़ी से लौटा है। यह व्यक्ति गृह संगरोध में था। वार्ड नंबर दो मिनी सचिवालय हमीरपुर के साथ सटा हुआ क्षेत्र है। वहीं, चिकित्सा खंड नादौन के तहत गांव डूढाणा के रहने वाला 39 वर्षीय कोरोना संक्रमित 27 जुलाई को हरियाणा के गुरुग्राम से लौटा है, जोकि बड़ू स्थित बहुतकनीकी महाविद्यालय में संस्थागत क्वारंटीन था। तीसरा कोरोना संक्रमित व्यक्ति चिकित्सा खंड बड़सर के गांव बैरी का रहने वाला है। यह 30 वर्षीय युवक 28 जुलाई को पुदुचेरी से लौटा है और गृह संगरोध में रह रहा था। कोरोना संक्रमित तीनों मरीजों को कोविड-19 केयर सेंटर में शिफ्ट किया जा रहा है। उधर, सीएमओ हमीरपुर डॉ. अर्चना सोनी ने कहा कि मंगलवार को जिले में कोरोना संक्रमितों के तीन नए मामले सामने आए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed