फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   three medical college in hamirpur sansdiya area

हमीरपुर 3 बड़े मेडिकल संस्थान पाने वाला देश का अकेला संसदीय क्षेत्र बना

Thu, 22 Oct 2020 11:51 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 22 Oct 2020 11:51 PM IST
विज्ञापन
three medical college in hamirpur sansdiya area
नादौन अस्पताल का उद्घाटन करते केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर और प्रदेश स्वास्थ्य मंत्री राजीव सै? - फोटो : Hamirpur-HP
नादौन/हमीरपुर। केंद्रीय वित्त एवं कॉरपोरेट मामले राज्यमंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने वीरवार को नादौन में कहा कि हमीरपुर संसदीय क्षेत्र देश का ऐसा इकलौता लोकसभा क्षेत्र है, जिसे केंद्र सरकार ने तीन-तीन मेडिकल संस्थान दिए हैं। इनमें बिलासपुर में एम्स पर 1100 करोड़ रुपये, ऊना में पीजीआई के सेटेलाइट सेंटर पर 550 करोड़ रुपये और हमीरपुर के मेडिकल कॉलेज पर 322 करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं। इस क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले चार जिलों के 17 विधानसभा क्षेत्रों में प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के तहत करोड़ों का बजट दिया गया है।
विज्ञापन

उन्होंने नादौन में 5 करोड़ 66 लाख रुपये की लागत से निर्मित नागरिक अस्पताल के भवन का उद्घाटन किया। इसके अलावा ऑनलाइन माध्यम से गांव भदरोल में 2 लाख की लागत से बने सामुदायिक भवन और साढ़े तीन लाख से बने महिला मंडल भवन बैहरड़ का भी लोकार्पण किया। अनुराग सिंह ठाकुर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रदेश को अरबों रुपये के पैकेज देकर राज्य के चहुमुखी विकास को रफ्तार दी है। उन्होंने कहा कि प्रदेश को 50 वर्ष के लिए 450 करोड़ रुपये ब्याज मुक्त ऋण प्रदान किया है। जल जीवन मिशन के अंतर्गत प्रदेश को हाल ही में 282 करोड़ रुपये की किश्त जारी की गई है। नादौन की धौलासिद्ध जलविद्युत परियोजना सहित प्रदेश की कई परियोजनाओं को तेजी से मंजूरी दी गई है।
विज्ञापन

नादौन विस क्षेत्र में भी इस योजना और नाबार्ड के माध्यम से लगभग 50 करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं। नादौन में लगभग 12 करोड़ रुपये की लागत से मिनी सचिवालय, कांगू स्कूल में 92 लाख रुपये का भवन, शूटिंग रेंज, बलडूहक में 71 लाख रुपये का पुस्तकालय भवन और अन्य विकास कार्य तेजी से पूरे किए जा रहे हैं। इस अवसर पर स्वास्थ्य एवं आयुर्वेद मंत्री डॉ. राजीव सैजल ने कहा कि स्वास्थ्य के क्षेत्र में प्रदेश आज अग्रणी राज्य बनकर उभरा है। इस छोटे से प्रदेश में 6 सरकारी मेडिकल कॉलेज चलाए जा रहे हैं तथा अस्पतालों में रिकॉर्ड संख्या में डॉक्टरों की भर्ती की जा रही है। नादौन अस्पताल में भी विशेषज्ञ डाक्टरों की नियुक्ति की गई है। इससे पहले एचआरटीसी के उपाध्यक्ष विजय अग्निहोत्री ने अनुराग ठाकुर का स्वागत किया और क्षेत्र में करवाए जा रहे विभिन्न विकास कार्यों की जानकारी दी। उद्घाटन समारोह में जिला भाजपा अध्यक्ष बलदेव शर्मा, जिला परिषद अध्यक्ष राकेश ठाकुर, बाल संरक्षण आयोग की अध्यक्ष वंदना योगी, उपायुक्त देवश्वेता बनिक, एसपी कार्तिकेयन गोकुलचंद्रन, भाजपा के पदाधिकारी, पंचायती राज संस्थाओं के पदाधिकारी और अन्य गणमान्य लोग भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed