फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   threat of leopard

शावक की तलाश में रिहायशी इलाकों में घूम रही मादा तेंदुआ

Fri, 10 Dec 2021 10:51 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 10 Dec 2021 10:51 PM IST
विज्ञापन
threat of leopard
threat of leopard
शावक की तलाश में रिहायशी इलाकों में घूम रही मादा तेंदुआ
विज्ञापन

तीन दिन पहले वाहन की चपेट में आने से शावक की हो चुकी है मौत
करेर पंचायत के खंगालता गांव में रोजाना दहाड़ने की आवाज सुन सहमे लोग
वन विभाग से पिंजरा लगाने की उठाई मांग
संवाद न्यूज एजेंसी
सलौणी (हमीरपुर)। उपमंडल बड़सर की करेर पंचायत के खंगालता गांव में मादा तेंदुए की दहशत से लोग सहमे हुए हैं। मादा तेंदुए के रिहायशी इलाके के समीप चहलकदमी से डर का माहौल है। तीन दिन पूर्व ही सलौणी पेट्रोल पंप के पास शावक की किसी अज्ञात गाड़ी की टक्कर से मौत हो गई थी। मादा तेंदुआ अपने बच्चे की तलाश में अब सलौणी पेट्रोल पंप के साथ लगते खंगालता गांव के रिहाइशी क्षेत्र में भटक रही है। गांववासी बांकु राम, पोषक दत्त, पवन कुमार, लाडो, रवि कुमार, रजनीश, ममता, रजनी आदि ने बताया कि शाम ढलते ही घरों से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। मादा तेंदुआ उनके घरों के समीप मंडरा रही है।

उन्होंने बताया कि गांव के साथ लगते जंगल के समीप स्थित खेतों में तो दिनदिहाड़े मादा तेंदुआ घूम रही है। खेतों में जाना भी बंद हो गया है। वन विभाग से शिकायत की थी जिस पर वन विभाग ने उन्हें अलर्ट रहने व शाम ढलने के बाद घर से बाहर न निकलने की हिदायत देकर अपना पल्ला झाड़ लिया है। उन्होंने वन विभाग के उच्चाधिकारियों से मांग की है कि पिंजरा लगाकर मादा तेंदुआ को जल्द पकड़ा जाए। झिरालड़ी वन बीट ऑफिसर विजय शर्मा ने कहा कि शावक की मौत से आहत मादा तेंदुआ रिहायशी क्षेत्रों का रुख कर रही है। उन्होंने गार्ड के माध्यम से लोगों को सावधान रहने की हिदायत दी थी। लेकिन लोगों की समस्या को देखते हुए अतिशीघ्र वहां पिंजरा लगाने की व्यवस्था कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed