फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Thousands of candidates gave teacher eligibility test across the district

जिलाभर में हजारों अभ्यर्थियों ने दी अध्यापक पात्रता परीक्षा

Sat, 13 Nov 2021 07:54 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 13 Nov 2021 07:54 PM IST
विज्ञापन
Thousands of candidates gave teacher eligibility test across the district
नादौन में अध्यापक पात्रता परीक्षा देकर बाहर आते अभ्यर्थी। - फोटो : Hamirpur-HP
हमीरपुर/नादौन/डिडवीं टिक्कर (हमीरपुर)। प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड के आदेशानुसार जिले में भी अध्यापक पात्रता परीक्षा का आयोजन किया गया। जिसमें सुबह के सत्र में टीजीटी आर्ट्स और शाम के सत्र में शास्त्री विषय की परीक्षा आयोजित की गई। जिसमें जिलाभर में टीजीटी आर्ट्स के लिए 16 और शास्त्री विषय के लिए नौ सेंटर बनाए गए थे।
विज्ञापन

जिसमें जिलाभर में हजारों विद्यार्थियों ने यह परीक्षा दी। वहीं, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय डिडवीं में शनिवार को अध्यापक पात्रता परीक्षा (टेट) हुई। जिसमें टेस्ट शुरू होने से पहले सभी परीक्षार्थियों के हाथ धुलाए गए। थर्मल स्क्रीनिंग की गई और हैंड सैनिटाइजेशन करवाई गई।
विज्ञापन

इस दौरान टीजीटी आर्ट्स के कुल 60 परीक्षार्थियों को बुलाया गया था, जिनमें से 53 अभ्यर्थियों ने ही अपनी परीक्षा दी और सात अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। परीक्षा भवन में तीन निरीक्षक उपस्थित रहे। परीक्षा सुबह 10 बजे से दोपहर 12.30 बजे तक हुई। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय की प्रधानाचार्या किरण बाला ने कहा कि कोविड-19 का विशेष ध्यान रखते हुए परीक्षा हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कन्या नादौन में भी परीक्षा केंद्र स्थापित किया गया था। विद्यालय की प्रधानाचार्या मीना कुमारी की देखरेख में परीक्षा सुव्यवस्थित और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। परीक्षा उप अधीक्षक विजय कुमार सोनी ने कहा कि इस केंद्र में 160 में से 134 अभ्यर्थियों ने टेट की परीक्षा दी और 26 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed