फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   This crown is full of thorns, all challenges are accepted

Hamirpur (Himachal) News: ये कांटों भरा ताज, तमाम चुनौतियां स्वीकार

Tue, 07 Jan 2025 07:20 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Tue, 07 Jan 2025 07:20 AM IST
विज्ञापन
This crown is full of thorns, all challenges are accepted
ताजपोशी के बाद पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल के पांव छूकर आशीर्वाद लेते नवनियुक्त भाजपा जि
सचित्र
विज्ञापन


हमीरपुर भाजपा जिलाध्यक्ष पद पर नियुक्ति के बाद पहले संबोधन में राकेश ठाकुर का दिखा चिर परिचित अंदाज
शीर्ष नेतृत्व और वरिष्ठ नेताओं से अपील करते हुए कहा- कार्यकर्ताओं में न हो मेरा और तेरा आदमी
ताजपोशी के बाद पूर्व मुख्यमंत्री धूमल के निवास स्थान पर पहुंचे, पांव छूकर लिया आशीर्वाद
संवाद न्यूज एजेंसी
हमीरपुर। यह कांटों भरा ताज है, ईमानदारी से कार्य करने पर चुनौतियां पेश आती हैं। वे चुनौतियों का सामना करने के लिए तैयार हैं। जिला मुख्यालय में नियुक्ति के बाद पहली दफा भाजपा जिलाध्यक्ष राकेश ठाकुर ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए ये बातें कहीं। उन्होंने पीएम मोदी, पूर्व मुख्यमंत्री धूमल और सांसद अनुराग ठाकुर को जय श्री राम के नारे से संबोधन शुरू किया।
स्पष्टवादी अंदाज के लिए चिर परिचित राकेश ठाकुर पहले संबोधन में ही दो टूक लहजे में बात करते दिखे। उन्होंने कहा कि वे चाहेंगे कि जिला और मंडल की टीमों में पद उन कार्यकर्ताओं को मिले, जो पार्टी के लिए जमीनी स्तर पर कार्य करने के लिए सक्षम और इच्छुक हों। जिस तरह से पिछले कुछ समय में जिले में पार्टी में परिस्थितियां रही हैं, उसके लिहाज से वे चुनौतियों को स्वीकार करने से पीछे नहीं हटेंगे।
विज्ञापन

पहले वे जिला की टीम में महामंत्री थे। पद संभाले कार्यकर्ताओं की कारगुजारी से वे भलीभांति परिचित हैं। वे मेरा और तेरा आदमी की राजनीति नहीं करना चाहेंगे। एकमात्र लक्ष्य कमल के फूल को मजबूत करना है। मेरे-तेरे के चक्कर में वे नहीं जाएंगे। जिले में पार्टी के पुराने परिचय और गौरव को लौटाना प्राथमिकता रहेगी। ऐसे में वे शीर्ष नेतृत्व और वरिष्ठ नेताओं से भी अपील करेंगे कि उन लोगों को आगे लाएं जो कि पार्टी को सुदृढ़ करने का कार्य करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

चुनाव प्रभारी विधायक विक्रम ठाकुर ने चुनाव प्रक्रिया की अध्यक्षता की। सर्वप्रथम निवर्तमान जिला अध्यक्ष देशराज शर्मा ने वर्तमान कार्यकारिणी को भंग किया। कार्यकारिणी भंग होने के बाद चुनाव प्रभारी विधायक विक्रम ठाकुर ने अध्यक्ष पद के लिए समीरपुर निवासी राकेश ठाकुर के नाम की घोषणा की । इस दौरान मौजूद सभी भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनके नाम का समर्थन किया। ताजपोशी के बाद जिलाध्यक्ष राकेश ठाकुर समर्थकों सहित पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल से आशीर्वाद लेने के लिए उनके निवास स्थान पर पहुंचे। उन्होंने पांव छूकर पूर्व मुख्यमंत्री का आशीर्वाद लिया।


नए अध्यक्ष की ताजपोशी से कई पूर्व विधायक और पूर्व प्रत्याशी नदारद
भाजपा जिलाध्यक्ष की नियुक्ति से पार्टी के विधानसभा चुनाव के प्रत्याशी और पूर्व विधायक नदारद रहे। पूर्व विधायक नरेंद्र ठाकुर, पूर्व विधायक उर्मिल ठाकुर, पूर्व विधायक बलदेव शर्मा और पूर्व प्रत्याशी माया शर्मा कार्यक्रम में नजर नहीं आए। नरेंद्र ठाकुर और बलदेव शर्मा ने लंबे समय से पार्टी के कार्यक्रमों से दूरी बना ली है।

ये बने प्रदेश भाजपा के डेलीगेट
जिलाध्यक्ष की चुनावी प्रक्रिया के दौरान पार्टी के विधायकों और पूर्व विधायकों को प्रदेश की टीम में डेलीगेट चुना गया। इनमें विधायक इंद्रदत्त लखनपाल, आशीष शर्मा, पूर्व विधायक राजेंद्र राणा, विजय अग्निहोत्री, कमलेश कुमारी, अनिल धीमान और देशराज शर्मा को डेलीगेट चुना गया।


समन्वय की कमियों को पूरा करने के होंगे प्रयास : बिक्रम ठाकुर
चुनाव प्रभारी विधायक विक्रम ठाकुर ने कहा कि जिला में पार्टी में जो कमियां रही हैं, उन्हें पूरा करने का प्रयास नवनियुक्त जिलाध्यक्ष करेंगे। उन्होंने कहा कि कई दफा समन्वय में कमियां रहती हैं। जिले में भाजपा में पिछले समय परिस्थितियां ऐसी थी कि समन्वय बनाने की कमी रही है। उन्होंने कहा कि मंडल अध्यक्ष बनाने में कोई विवाद नहीं है। कार्य में देरी से चुनाव नहीं हुआ है। वे व्यक्ति मंडल अध्यक्ष बनेंगे, जिनके नाम जिला से प्रदेश को भेजे गए हैं। भाजपा में कोई नया पुराना नहीं है। बुजुर्गों का आशीर्वाद नौजवानों को मिल रहा है और सभी उत्साह के साथ कार्य कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed