{"_id":"61db1d0d22125d53624b4427","slug":"thieves-stole-jewelry-and-cash-by-breaking-into-former-principal-s-house-hamirpur-hp-news-sml396209063","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्व प्रधानाचार्य के घर पर सेंध लगाकर गहने और नकदी ले उड़े चोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूर्व प्रधानाचार्य के घर पर सेंध लगाकर गहने और नकदी ले उड़े चोर
विज्ञापन
हमीरपुर। पुलिस थाना सदर के तहत पड़ते नगर परिषद हमीरपुर के वार्ड एक कृष्णानगर में एक पूर्व प्रधानाचार्य के घर पर सेंध लगाकर चोर 30 हजार नकदी और सोने की अंगुठियां चुरा ले गए हैं। चोरी का पता चलने पर पीड़ित ने पुलिस थाना सदर में शिकायत दर्ज करवाई है। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत के आधार पर मामला दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है।
काली दास पुत्र मौली राम निवासी हाउस नंबर 191 वार्ड नंबर एक कृष्णानगर हमीरपुर में अपनी पत्नी सहित रहते हैं। शुक्रवार को वह अपने पुश्तैनी गांव टौणी देवी के पास एक रिश्तेदार की मौत के ग्यारह दिन बाद होने वाले क्रिया कर्म के लिए गए थे। जब शनिवार को अपने घर लौटे तो पाया कि घर का ताला टूटा हुआ है। इस पर जब उन्होंने अंदर जाकर देखा तो सामान बिखरा हुआ था। ऐसे में जब उन्होंने जांच की तो घर से 30 हजार नकदी और सोने की अंगुठियां व अन्य गहने गायब पाए। चोरी का पता चलने पर उन्होंने पुलिस थाना सदर में सूचना दी। एएसआई राजकुमार की अगुवाई में पुलिस टीम मौके पर पहुंची और छानबीन की है। इस दौरान पुलिस ने साथ लगते सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी जांची है, लेकिन फिलहाल चोरों का कोई सुराग नहीं लगा है। हमीरपुर में लगातार बढ़ रही चोरी की घटनाएं चिंताजनक हैं। वाहन चोरों के साथ-साथ घर में सेंधमारी व चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं। थाना प्रभारी सदर निर्मल सिंह ने कहा कि पुलिस ने मामला दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है।