फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   There will be four days of operation in the medical college

मेडिकल कॉलेज में चार दिन होंगे ऑपरेशन

Tue, 26 Apr 2022 12:27 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 26 Apr 2022 12:27 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

हमीरपुर। डॉ. राधाकृष्णन मेडिकल कॉलेज हमीरपुर का शल्य चिकित्सा विभाग सप्ताह में चार दिन सामान्य ऑपरेशन की सुविधा मरीजों को दे रहा है। पूर्व में विभाग के सामान्य ऑपरेशन महज सोमवार और वीरवार को ही होते थे लेकिन अब मरीजों की सुविधा के लिए विभाग में सप्ताह में चार दिन सामान्य ऑपरेशन और इमरजेंसी ऑपरेशन की सुविधा हर दिन मरीजों को मिल रही है।
विभाग में दस चिकित्सक हैं, ऐसे में अब सर्जरी के दिन भी बढ़ा दिए गए हैं। विभाग का ऑपरेशन थियेटर पुराने अस्पताल भवन की सबसे उपरी मंजिल पर है। सोमवार मंगलवार, वीरवार और शुक्रवार को पत्थरी और हर्निया जैसे सामान्य ऑपरेशन होते हैं। जबकि इन दिनों सहित बुधवार और शनिवार को आने वाले इमरजेंसी मरीजों के ऑपरेशन किए जाते हैं। ऐेसे में मेडिकल कॉलेज हमीरपुर में ऑपरेशन करवाने के लिए आने वाले मरीजों को ज्यादा दिन तक ऑपरेशन के लिए इंतजार नहीं करना पड़ेगा।
विज्ञापन

मरीजों को पूर्व में ऑपरेशन करवाने के लिए टांडा और आईजीएमसी शिमला जाना पड़ता था। अब हमीरपुर में ही उन्हें सामान्य और आपातकालीन ऑपरेशन की सुविधा मिल रही है। सर्जरी विभाग में एक दिन में औसतन दस मरीजों के सामान्य ऑपरेशन होते हैं। जबकि प्रत्येक दिन औसतन चार मरीज इमरजेंसी में आते हैं। ऐसे में चार दिन सामान्य ऑपरेशन की सुविधा मिलने से मरीजों को ज्यादा दिन अस्पताल में दाखिल होकर नहीं रहना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज के सर्जरी विभाग की एचओडी डॉ. लक्ष्मी अग्निहोत्री ने कहा कि सप्ताह में चार दिन सामान्य ऑपरेशन किए जा रहे हैं, जबकि इमरजेंसी ऑपरेशन सभी दिन चलते हैं। उन्होंने कहा कि स्टाफ और खासकर सीनियर रेजिडेंट चिकित्सक सर्जरी में महत्वपूर्ण योगदान दे रहे हैं। पढ़ाने के साथ-साथ फैकल्टी चिकित्सक ओटी में भी सेवाएं दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed