फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   There will be a third eye guarding every corner in Baba's court.

Hamirpur (Himachal) News: बाबा के दरबार में हर कोने पर होगा तीसरी आंख का पहरा

Thu, 08 Feb 2024 02:10 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 08 Feb 2024 02:10 AM IST
विज्ञापन
बिझड़ी (हमीरपुर)। उत्तरी भारत के प्रसिद्ध सिद्वपीठ बाबा बालक नाथ के दरबार में अब सुरक्षा की दृष्टि से हर कोने में सीसीटीवी लगेगा। मंदिर में बिजली कट लगने पर अंधेरा नहीं पसरेगा। मंदिर न्यास की बजट बैठक में इसे लेकर अहम निर्णय लिए गए हैं। बाबा बालक नाथ मंदिर दियोटसिद्ध में न्यास प्रशासन की बजट बैठक बुधवार आयोजित हुई। इसमें जनरेटर की खरीद और मंदिर परिसर में सीसीटीवी लगाने को लेकर अहम निर्णय लिया गया है। बैठक में आगामी वर्ष 2024-25 में व्यय के लिए बजट का प्रावधान करने का निर्णय लिया गया है। 41 करोड़ 72 लाख 20 हजार 256 रुपये खर्च करने का प्रावधान किया।
विज्ञापन


इस दौरान विधायक इंद्रदत्त लखनपाल विशेष रूप से उपस्थित रहे। बाबा बालक नाथ मंदिर परिसर में विभिन्न व्यवस्थाओं और अन्य मुद्दों को लेकर व्यापक चर्चा की गई। न्यास के अध्यक्ष एवं बड़सर के एसडीएम डॉ. रोहित शर्मा ने न्यास की विभिन्न गतिविधियों एवं योजनाओं की जानकारी दी। विधायक ने कहा कि बाबा बालक नाथ मंदिर सिर्फ हिमाचल प्रदेश ही नहीं, बल्कि पूरे उत्तर भारत का प्रसिद्ध धार्मिक स्थल है। दियोटसिद्ध एवं इसके आसपास के सभी क्षेत्रों के चहुमुखी विकास के लिए प्रदेश सरकार विशेष प्रयास कर रही है। इसी कड़ी में एडीबी की मदद से 65 करोड़ रुपये की परियोजना मंजूर की गई है।
विज्ञापन






इन मदों पर होगा खर्च

वेतन और सेवानिवृत्ति उपदान मंदिर स्टाफ पर 11 करोड़ 50 लाख, शिक्षण संस्थान के लिए 8 करोड़ 75 लाख, गृह रक्षक के लिए 2 करोड़ 50 लाख, प्रशासनिक स्टाफ के लिए 25 लाख, मेलों के दौरान अस्थाई स्टाफ के लिए 33 लाख, हिस्सेदारों व निधियों के लिए 1 करोड़ 19 लाख 82 हजार 590 रुपये, फर्नीचर व अन्य सामग्री पर 15 लाख, लंगर के लिए 50 लाख, गरीब लड़कियों की शादी और बीमार लोगों के लिए 30 लाख, अंकेक्षण व वकील फीस 5 लाख, वाहनों के लिए 8 लाख, पूजा सामग्री व बाबा जी की फोटो बनवाने के लिए 12 लाख, विद्युत सामग्री के लिए 55 लाख, स्वास्थ्य सामग्री पर 5 लाख, कार्यालय व्यय के लिए 25 लाख, शिक्षण संस्थानों के लिए 16 लाख, अग्निशमन यंत्र की खरीद व रिपेयर पर 4 लाख, मंदिर परिसर के जीर्णोद्धार पर 7 करोड़ 19 लाख, 87 हजार 666 रुपये, शिक्षण संस्थानों के निर्माण कार्यों के लिए 3 करोड़ 30 लाख, मंदिर परिसर में सीसीटीवी कैमरा व मरम्मत के लिए 8 लाख, कर्मचारियों को ऋण देने के लिए 60 लाख, सरायों में कंबल, गद्दे के लिए 2 लाख, गोशाला संचालन व अतिरिक्त शेड व लाइट लगाने के लिए 80 लाख, सफाई व्यवस्था के लिए 66 लाख, यज्ञ व सत्संग के लिए 4 लाख, कर्मचारी कल्याण निधि के लिए 1 करोड़, डाक्यूमेंट्री के लिए 6 लाख खर्च करने पर न्यास प्रशासन की मुहर लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed