फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   There should be provision for heat management in every school: CMO

प्रत्येक स्कूल में हो हीट मैनेजमेंट का प्रावधान : सीएमओ

Thu, 20 Jun 2024 06:01 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 20 Jun 2024 06:01 PM IST
विज्ञापन
कहा, प्रार्थना सभाओं का समय भी कम करें स्कूल
विज्ञापन

धूप वाले क्षेत्र में खेलने और रहने पर भी लगाई रोक

स्वास्थ्य विभाग ने जारी किए शिक्षा विभाग को हीट वेव से बचाव के आदेश, स्कूलों को जारी की एडवाइजरी

संवाद न्यूज एजेंसी

हमीरपुर। जिले में हीट वेव (ताप तरंग) को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने सभी स्कूलों को एडवाइजरी जारी कर दी है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. आरके अग्निहोत्री ने कहा कि प्रत्येक स्कूल में हीट मैनेजमेंट का प्रावधान होना चाहिए। पंखे, गद्दे और ओआरएस के साथ अच्छी तरह हवादार ठंडा क्षेत्र होना आवश्यक है। यह ओआरएस का घोल स्कूल नजदीकी स्वास्थ्य संस्थान से प्राप्त कर सकते हैं। वहीं, स्कूलों में प्रार्थना सभाओं का समय भी कम कर दिया जाए। छात्रों को गर्मी के किसी भी अनावश्यक जोखिम और उसके प्रतिकूल प्रभाव से बचने के लिए धूप वाले क्षेत्र में खेलने-रहने की अनुमति नहीं दी जानी चाहिए। इससे बचने के लिए धूप वाले क्षेत्र में खेलने-रहने की अनुमति नहीं दी जानी चाहिए।



मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने कहा कि जिले में गर्मी का प्रकोप अधिक है। ऐसे में स्कूलों में आने वाले विद्यार्थी बीमार न हों, इसके लिए यह एडवाइजरी स्वास्थ्य विभाग ने जारी की है। जिले में 745 स्कूल हैं। इस संबंध में शिक्षा विभाग के उपनिदेशकों और प्रधानाचार्यों को सूचित कर दिया गया है। स्कूलों में बच्चों को समय पर पानी की उपलब्धता हो। बच्चे समय-समय पर पानी पीएं, इसके लिए अध्यापक सहयोग करें और उन्हें अधिक पानी पीने के लिए कहें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed