फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   There is a buzz in the markets regarding Sharad Navratri

Hamirpur (Himachal) News: शरद नवरात्रों को लेकर बाजारों में धूम

Sat, 14 Oct 2023 11:48 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 14 Oct 2023 11:48 PM IST
विज्ञापन
There is a buzz in the markets regarding Sharad Navratri
हमीरपुर बाजार में नवरात्रों को लेकर माता की चुनरी खरीदते लोग।(स्रोत: संवाद)
हमीरपुर। शरद नवरात्र को लेकर जिले के बाजार मूर्तियों से लेकर माता के विभिन्न आकर्षक परिधानों से सज गए हैं। जिलेभर के कारोबारियों को नवरात्र में अच्छे कारोबार की उम्मीद है। नवरात्र को लेकर शनिवार को बाजारों में फलों, मनियारी और किरयाने की दुकानों पर खूब भीड़ उमड़ी। महिलाओं ने बाजार में जमकर खरीदारी की। बाजार में माता की मूर्तियां, नारियल, चुनरी, सजावटी झालर, हवन सामग्री, फूल, आम की लकड़ी, मिट्टी के कलश और हवन पात्र की सबसे अधिक मांग है। लोग परंपरागत तरीके से बने हुए कलश और हवन पात्रों की खरीदारी कर रहे हैं।
विज्ञापन


फलों और किराने की दुकानों पर भी लोगों ने खूब खरीदारी की। फलों में सेब 50 से लेकर 100 रुपये किलो, अनार 250 रुपये प्रति किलो, केला 70 रुपये दर्जन, अमरूद 160 रुपये प्रति किलो, नारियल 40 रुपये का एक, ड्रैगन फ्रूट 100 रुपये का एक बिक रहा है। दुकानदार मुन्ना वर्मा ने कहा कि दुकान में 50 रुपये से लेकर 5500 रुपये तक की माता और अन्य भगवान की मूर्तियां मौजूद हैं। लोग अपनी पसंद से मूर्तियों सहित सजावटी सामान की खरीदारी कर रहे हैं। पूजन सामग्री, नारियल, माता की चुनरी और धूप बत्ती 30 रुपये से 500 रुपये तक बिक रहे हैं। वहीं, बाजार में नारियल, चुनरी, सजावटी झालर, हवन सामग्री, फूल, आम की लकड़ी, आदि खरीदने के लिए बाजार में लोगों की भीड़ है। फल व्रिकेता हरिओम ने कहा कि फलों में सबसे अधिक खरीदारी सेब और नारियल की हो रही है। सेब 50 रुपये से लेकर 100 रुपये प्रतिकलो बिक रहा है। जबकि, नारियल 40 रुपये का एक बिक रहा है। दुकानदार कुलवंत सिंह ने कहा कि बीते कुछ साल में डिजाइन वाले कलश का चलन था लेकिन अब लोग परंपरागत कलश और हवन पात्र की मांग अधिक कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस बार अधिक बिक्री की उम्मीद है।
विज्ञापन


(समाचार: बवीता चंदेल)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed