फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Theft

चोरी का सामान बरामद, शातिर जाली काट कर घर से फरार

Sat, 25 Apr 2020 10:00 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 25 Apr 2020 10:00 PM IST
विज्ञापन
बिझड़ी (हमीरपुर)। लॉकडाउन के दौरान उपमंडल बड़सर में हुई चोरी के मामलों की तह तक जाने में पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। लेकिन चोर पुलिस के हाथों से बाल-बाल बच निकले हैं। वहीं चोरी के मामले का पटाक्षेप की कामयाबी की श्रेय घंघोट गांव के स्थानीय लोगों को मिल रहा है। गारली बाजार में सब्जी विक्रेता की दुकान, बडू आंगनबाड़ी केंद्र में राशन व सैनिटाइजर, घंघोट की सस्ते राशन की दुकान तथा हाल ही में घंघोट में ही एक छोटी दुकान पर जूतों इत्यादि की चोरी हुई है। इसके साथ ही बाइक और अन्य गाड़ियों से तेल भी गायब हो रहा था। अस पर गांव के लोगों ने सतर्कता बढ़ाई और स्वयं ही खोजबीन में जुट गए। लोगों को गांव में ही खड़ी एक पिकअप पर शक हुआ। यह गाड़ी कई दिनों से लावारिस खड़ी थी।
विज्ञापन

जांच करने पर पाया कि गांव का ही एक युवक कई बार इस गाड़ी को स्टार्ट करता था। जिस पर गांव के प्रमुख लोग उसके घर पर गये तो वहां पर स्थिति कुछ संतोषजनक नहीं मिली। लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। युवक के घर चोरी की सब्जी और अन्य सामान पाया गया। जब तक पुलिस जांच में लगी तब तक आरोपी युवक अपने एक अन्य साथी के साथ कमरे की खिड़की की जाली उखाड़ कर भाग गया। एक अन्य युवक कमरे में ही रह गया। युवक ने अपनी पहचान बिलासपुर के रूप में बताई है। मौके पर पहुंची पुलिस ने सामान की सूची बना कर ग्रामीणों के सहयोग से दो फरार लड़कों को ढूंढ रही है। डीएसपी बड़सर जसवीर ठाकुर ने बताया कि पुलिस मामला दर्ज कर छानबीन कर रही है। कुछ सामान शातिरों के घर से बरामद हुआ है। संबंधित परिवार की भूमिका को भी जांच के दायरे में लिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed