फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   The work of data entry operator is being done by ward boy in medical college.

Hamirpur (Himachal) News: मेडिकल कॉलेज में वार्ड बॉय से करवाया जा रहा डाटा एंट्री ऑपरेटर का कार्य

Sat, 14 Oct 2023 11:49 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 14 Oct 2023 11:49 PM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। डॉ. राधाकृष्णन मेडिकल कॉलेज हमीरपुर के मेडिकल काउंटर पर अब डाटा एंट्री ऑपरेटर की जगह वार्ड बॉय कार्य कर रहे हैं। इससे वार्ड बॉय का अपना काम प्रभावित हो रहा है। अस्पताल के विभिन्न वार्डों में बिस्तर, व्हील चेयर, स्ट्रेचर, ऑक्सीजन की व्यवस्था के अलावा मेडिकल स्टाफ का सहयोग करना वार्ड बॉय का काम होता है लेकिन वर्तमान में यहां इनके मूल काम के बजाय कुछ अन्य ही काम लिया जा रहा है। सरकारी जॉब के लिए मेडिकल बनाने का कार्य, दिव्यांगता का कार्ड, एमएलसी का कार्य, पुलिस से संबंधित अन्य कार्य इसी मेडिकल काउंटर पर किए जाते हैं।
विज्ञापन



यह कार्य पूर्व में डाटा एंटी ऑपरेटर के माध्यम से किया जाता है लेकिन कोरोना काल में नियुक्त किए डाटा एंटी ऑपरेटरों व अन्य कर्मचारियों को सरकार ने बाहर का रास्ता दिखा दिया है। ऐसे में अब यहां डाटा एंट्री ऑपरेटर की जगह वार्ड बॉय नियुक्त किए गए हैं। वहीं, अन्य वार्डों में भी कोरोना काल में नियुक्त किया स्टाफ अपनी सुविधाएं दे रहा था। अब इन्हें अस्पताल से निकाल दिया है। ऐसे में अन्य स्टाफ सदस्यों पर कार्यभार बढ़ गया है। कार्य करने में भी देरी हो रही है। इसका खामियाजा मरीजों को भुगतना पड़ रहा है। मरीजों सुलोचना, सुभद्रा, प्यारेलाल, चमन, अंकुश, पंकज, दिव्या आदि ने कहा कि अस्पताल में एक कार्य को करवाने के लिए घंटों तक कतार में लगना पड़ता है। क्योंकि एक-एक कर्मी होने के कारण अधिक समय लगता है। उन्होंने सरकार से रिक्त पदों पर नियुक्तियां करने की मांग की है।
विज्ञापन

इस बारे में मेडिकल कॉलेज के वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डॉ. अनिल वर्मा ने कहा कि स्पोर्टिंग स्टॉफ नियुक्त किया गया है। डाटा एंट्री ऑपरेटर की कमी होने के कारण नियुक्त किया गया है। जिस लड़के को वहां नियुक्त किया गया है वह बीकॉम है और कार्य करने में सक्षम है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed