फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   The urban government is running without representatives, and the wait for elections is extended again.

Hamirpur (Himachal) News: बिना नुमाइंदों के चल रही शहरी सरकार, फिर बढ़ा चुनावी इंतजार

Wed, 01 Apr 2026 01:19 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Wed, 01 Apr 2026 01:19 AM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। लगभग डेढ़ वर्ष पहले हमीरपुर को नगर निगम की सौगात मिल गई है, लेकिन जनता को अपने नुमाइंदे नहीं मिल सके हैं। शहरी विकास विभाग की चुनावी प्रक्रिया को फिलहाल स्थगित करने के हालिया निर्देंशों से शहरी मतदाताओं को अपने जनप्रतिनिधि चुनने के लिए अभी और इंतजार करना पड़ेगा।
विज्ञापन

शहरी विकास विभाग के नए निर्देशों ने चुनावी प्रक्रिया पर फिलहाल ''ब्रेक'' लगा दिया है। अब नगर निगम हमीरपुर सहित अन्य नवगठित निकायों में चुनाव इस साल के अंत तक होने के कयास लगाए जा रहे है। प्रदेश में नए नगर निगम के गठन के बाद विधानसभा में विधयेक लाकर चुनाव करवाने की अवधि में भी बदलाव किया गया था। उस निर्णय के तहत ही सरकार नवगगठित अथवा पुनर्गठित निकायों में चुनाव को फिलहाल टाल रही है।
विज्ञापन

हमीरपुर नगर निगम पिछले डेढ़ वर्ष से बिना निर्वाचित प्रतिनिधियों के चल रहा है, जिससे जनता का छोटे-छोटे कार्यों के लिए भी सरकारी दफ्तरों के चक्कर काटने पड़ रहे हैं। जिले में कुल छह नगर निकाय हैं, जिनमें से चार नवगठित और पुनर्गठित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

ताजा स्थिति यह है कि नगर निगम हमीरपुर, नगर परिषद नादौन, नगर पंचायत भोरंज और बड़सर में चुनावी प्रक्रिया लटकती नजर आ रही है। प्रशासनिक स्तर पर नगर परिषद सुजानपुर और नगर पंचायत भोटा में वार्डों का आरक्षण तय कर लिया गया है, लेकिन अन्य निकायों में प्रक्रिया को फिलहाल स्थगित कर दिया गया है।
हालांकि प्रशासन की ओर से नगर निगम, परिषद और नगर पंचायतों में वार्डबंदी समेत अन्य चुनावी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं, लेकिन सरकार से हरी झंडी न मिलने से फिलहाल चुनावी प्रक्रिया आरक्षण तय करने से पहले ही थम गई है।





कोट



सरकार की ओर से शहरी विकास विभाग के कुछ नए दिशा-निर्देश प्राप्त हुए हैं। इसी कारण नवगठित निकायों सहित अन्य में चुनावी प्रक्रिया को फिलहाल के लिए रोक दिया गया है। आगामी आदेशों के बाद ही चुनावी शेड्यूल और आरक्षण की प्रक्रिया को आगे बढ़ाया जाएगा। -गंधर्वा राठौर, उपायुक्त, हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article