फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   The third accused in the murder of a young man also surrendered.

Hamirpur (Himachal) News: युवक की हत्या के मामले में तीसरे आरोपी ने भी किया आत्मसमर्पण

Tue, 23 Jul 2024 06:55 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 23 Jul 2024 06:55 PM IST
विज्ञापन
देेेविंद्र सिंह निवासी मजेहर किरतपुर पंजाब के रूप में हुई पहचान, पांच दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

बड़सर/हमीरपुर। पुलिस थाना बड़सर के तहत नशा मुक्ति केंद्र में युवक की हत्या के मामले में तीसरे आरोपी युवक ने भी आत्मसमर्पण कर दिया है। 14 जुलाई को फ्रेश फाउंडेशन के नाम से चलाए जा रहे नशा मुक्ति केंद्र गनोह में संचालक और उसके साथियों ने एक युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी थी। इस मामले में संचालक और एक आरोपी युवक ने पहले ही आत्मसमर्पण कर दिया था। अब तीसरे आरोपी ने भी आत्मसमर्पण कर दिया है। पुलिस की दबिश के बाद मुख्य आरोपी तुषार जसवाल ने 18 जुलाई को सरेंडर किया था। उससे अगले दिन एक अन्य आरोपी अमित कुमार ने भी आत्मसमर्पण कर दिया।

अब तीसरे आरोपी देेेविंद्र सिंह निवासी मजेहर किरतपुर पंजाब ने भी मंगलवार को पुलिस थाना बड़सर में सरेंडर कर दिया। इसके बाद पुलिस ने उसे अदालत में पेश किया। अदालत ने तीसरे आरोपी को 5 दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा। इस बारे में डीएसपी बड़सर सचिन हीरेमठ ने कहा कि तीन आरोपी अभी तक आत्मसमर्पण कर चुके हैं। तीसरे आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया तथा पांच दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा है। मौर्या
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed